फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   8 death in the district from Corona

जिले में 17 नए केस मिले, सात किए डिस्चार्ज

Sat, 15 Aug 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
8 death in the district from Corona
जिले में शुक्रवार को कोरोना से आठवें मरीज की मौत हो गई। 71 वर्षीय बुजुर्ग अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर था। उसे पांच अगस्त को दाखिल किया था और शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। ऐसे में सिरसा में लगातार दूसरे दिन दूसरी मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को 27 नए केस मिले है जबकि 15 केस डिस्चार्ज हुए है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 27 नए केस मिले हैं। इसमें संक्रमितों में 12 केस ऐेलनाबाद के वार्ड नंबर 9 से, दो केस ऐलनाबाद के ही वार्ड नंबर 3 से, एक हुडा कॉलोनी ऐलनाबाद, एक मल्लेकां व एक नई अनाज मंडी सिरसा से शामिल हैं। इसके अतिरिक्त शहर की कालोनियों में केस पाए गए है। शहर के 71 वर्षीय पुरुष को पांच अगस्त को सिविल अस्पताल में भर्ती किया था। मरीज को अवसाद व उच्च रक्तचाप था। उसे उसी दिन हिसार के अग्रोहा में रेफर कर दिया गया लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। शिव पुरी में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं बीते दिन वीरवार को भी सिरसा में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई थी। सीएमओ डा. सुरेंद्र नैन ने बताया कि संक्रमितों की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य व प्रशासनिक टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। संक्रमितों के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। जानकारी अनुसार जिले भर से अब तक 29173 लोगों के सैंपल भरे गए हैं जिनमें से 733 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 22832 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 350 केस अभी एक्टिव है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से आठवीं मौत हो चुकी है। 71 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। शुक्रवार को 27 नए केस आए है। जबकि 15 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। -सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed