फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   79 year old man attacked by son, daughter in law and grandson in village Gindra

Sirsa News: गांव गिंदड़ा में 79 वर्षीय बुजुर्ग पर बेटे, बहू और पोते ने किया हमला

Fri, 08 Nov 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 08 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
79 year old man attacked by son, daughter in law and grandson in village Gindra
 अस्पताल में उपचाराधीन गांव गिदडा का 79 वर्षीय बुजुर्ग  नत्थू राम ।
सिरसा। जिले के गांव गिंदड़ा में 79 वर्षीय बुजुर्ग पर उसके बेटे, बहू व पोते ने लाठी से हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग का कहना है कि उसका बेटा व बहू उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। उसका पोता बिंद्रपाल हरियाणा पुलिस में सिपाही है और जिला फतेहाबाद में तैनात है। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव गिंदड़ा निवासी नत्थू राम ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। वह दोनों बेटों से अलग अपनी पत्नी रामरखी के साथ अलग रहता है। नत्थू राम का कहना है कि उसका बड़ा बेटा बागराम उसकी जमीन हड़पना चाहता है। वीरवार को वह खेत से अपने घर आ रहा था तो बागराम, उसकी पत्नी अनिता, पोते बिंद्रपाल ने हमला कर दिया। इनके हाथों में लाठियां थी। उक्त सभी ने उसे बेरहमी से पीटा। पोता बिंद्रपाल हरियाणा पुलिस में सिपाही है। नत्थू राम का कहना है कि वह काफी बुजुर्ग है उसकी कई हड्डियां टूटी हैं। छोटे बेटे सतबीर ने घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस नत्थू राम का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed