{"_id":"6318db7000f41975987dbfe5","slug":"783-seats-vacant-in-government-college-even-after-three-merit-lists-and-five-open-counseling-sirsa-news-hsr6412914175","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कॉलेज में तीन मेरिट सूची और पांच ओपन काउंसिलिंग के बाद भी 783 सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कॉलेज में तीन मेरिट सूची और पांच ओपन काउंसिलिंग के बाद भी 783 सीटें खाली
विज्ञापन
राजकीय नेशनल कॉलेज में कार्यालय से एडमिशन संबंधी जानकारी जुटातीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के राजकीय नेशनल कॉलेज व राजकीय महिला कॉलेज में तीन मेरिट सूची और पांच ओपन काउंसिलिंग के बाद भी सीटें खाली हैं। राजकीय नेशनल कॉलेज में विभिन्न कोर्सों की 65 फीसदी सीटें तो महिला कॉलेज में बीए संकाय को छोड़कर अन्य कोर्सों की 60 फीसदी सीटें खाली हैं। दोनों कॉलेज में इस समय 783 सीटें खाली पड़ी है।
शहर के राजकीय महिला कॉलेज व राजकीय नेशनल कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इस वर्ष सीटों को भरने का प्रयास असफल रहा है। बीए संकाय को छोड़कर विद्यार्थियों ने अन्य किसी भी कोर्स में रुचि नहीं दिखाई है। राजकीय नेशनल कॉलेज में अभी भी 570 सीटें खाली पड़ी हैं। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में 213 सीटें खाली हैं। हालांकि राजकीय महिला कॉलेज में बीए संकाय की सीटें भरी जा चुकी है, लेकिन नेशनल कॉलेज में बीए संकाय की 23 सीटें खाली हैं। वहीं अब कॉलेजों द्वारा एक बार फिर से ओपन काउंसिलिंग कर दाखिले किए जाएंगे।
इक्नॉमिक्स व बीएससी मेडिकल में सबसे कम हुए दाखिले
इस बार विद्यार्थियों ने इक्नॉमिक्स व बीएससी में बहुत कम रुचि दिखाई है। राजकीय नेशनल कॉलेज में सभी संकायों में से सबसे कम दाखिला इक्नॉमिक्स में हुए हैं। अभी तक कॉलेज में 35 सीटें ही भरी गई हैं। राजकीय महिला कॉलेज में सभी संकायों में से सबसे कम दाखिले बीएससी मेडिकल में हुए हैं। बीएससी मेडिकल में अभी तक 17 सीटों पर ही दाखिले ही हुए हैं, जबकि कॉलेज में 80 सीटें हैं। बीए इवनिंग में भी विद्यार्थियों में भी कुछ खास रुचि विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई है। 240 सीटों पर बीए इवनिंग में मात्र 56 दाखिले ही हुए हैं।
विज्ञापन
इस प्रकार हुए है कॉलेजों में दाखिले
राजकीय नेशनल कॉलेज
कोर्स दाखिले कुल सीटें, खाली सीटें
बीए 1097 1120 23
बीएसी 56 160 104
बीएसी नॉन मेडिकल 167 320 153
बीकॉम 153 240 87
इक्नॉमिक्स 35 40 5
बीए इवनिंग 56 240 184
राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स दाखिले कुल सीटें खाली सीटें
बीए 430 430 00
बीकॉम 118 160 42
नॉन मेडिकल 52 160 108
मेडिकल 17 80 63
राजकीय नेशनल कॉलेज में अंतिम ओपन काउंसिलिंग पांच को खत्म हो गई है। जिसके तहत बीए संकाय को छोड़कर कुछ संकायों में अभी भी सीटें खाली पड़ी है। - डॉ. विवेक गोयल, नोडल अधिकारी, सिरसा।