फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   78 lakh quintal wheat reached in mandi

Sirsa News: मंडियों में 78 लाख क्विंटल गेहूं पहुंचा

Sun, 19 Apr 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
78 lakh quintal wheat reached in mandi
सिरसा की अनाज मंडी में लगे हुए गेहूं की बोरियों के ढेर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/डबवाली। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। अब तक कुल 78 लाख 55 हजार 510 क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है। इनमें से 37 लाख 44 हजार 061 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। 41 लाख 11 हजार 199 क्विंटल गेहूं की खरीद अभी बाकी है।
खरीदे गए गेहूं में से 4 लाख 81 हजार 837 क्विंटल की उठान ही हो पाई है। इससे मंडियों में गेहूं का भारी स्टॉक जमा है। सिरसा की अनाज मंडी में हालात ये हैं कि जगह-जगह गेहूं की बोरियों के ढेर लगे हुए हैं। मंडी पूरी तरह भरी हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन

डीएम हैफेड राजेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल सिस्टम में तकनीकी दिक्कत के चलते किसानों को किए गए भुगतान का सटीक आंकड़ा फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सिरसा की अनाज मंडी में 10 लाख 7 हजार 780 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि डबवाली में अब तक 18 लाख क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। इसमें से विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा करीब 9 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। उठान धीमी गति से चल रही है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों के अनुसार अब तक डबवाली ब्लॉक में करीब 85 प्रतिशत गेहूं की आवक आंकी गई है।
सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की खरीद में बढ़ोतरी की गई है। निर्धारित मानकों के अनुसार अधिकतम 12 प्रतिशत नमी की सीमा तय की गई है। वर्तमान आवक में गेहूं की नमी 10 से 11 प्रतिशत के बीच पाई जा रही है जो मानकों के अनुरूप है।

मार्केट कमेटी के सचिव अनिल पुरुषार्थी ने बताया कि खरीद की प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए, डबवाली ब्लॉक के गांवों में कुल 15 खरीद केंद्र और 2 सब-यार्ड स्थापित किए गए हैं। अब तक डबवाली अनाज मंडी और उसके आसपास के गांवों में कुल 18 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।
हैफेड प्रबंधक ख्याली राम शर्मा का कहना है कि अब तक हैफेड द्वारा 7 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें करीब 25 प्रतिशत उठान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed