फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   72400 tablets and capsules used as drugs recovered from the car

Sirsa News: कार से नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली 72400 गोलियों व कैप्सूल बरामद

Sun, 11 May 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
72400 tablets and capsules used as drugs recovered from the car
कालांवाली। पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम की हिरासत में। पुलिसकालांवाली। पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डबवाली। कालांवाली क्षेत्र के तारूआना रोड पर सीआईए डबवाली ने एक कार से नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली 72400 गोलियों व कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जोगेंद्र निवासी मंदिर वाली गली, पुरानी मंडी, कालांवाली के रूप में हुई है।

सीआईए कालांवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक रामस्वरूप की अगुवाई में पुलिस टीम तारूआना रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट पर रखे कार्टन में भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम को बुलाया। जांच के दौरान 32,400 कैप्सूल और 40,000 गोलियां बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि इन दोनों दवाओं का इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है और इन्हें बिना वैध लाइसेंस व डॉक्टर की सलाह के रखना पूरी तरह गैरकानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग्स विभाग ने मौके पर पहुंचकर जब्त दवाओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं कहां से लाई गईं और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था।


वहीं, पुलिस विभाग मेडिकल एसोसिएशन और दवा विक्रेताओं से लगातार संपर्क में है और उन्हें बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवाएं न बेचने की सख्त हिदायत दी जा रही है। अधिकारी मानते हैं कि कुछ दवाएं एनडीपीएस एक्ट के तहत नहीं आतीं, लेकिन उनका नशे के रूप में दुरुपयोग लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed