{"_id":"5c72d457bdec226bbc65788e","slug":"71551029335-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग के हित में हो बजट और कोई नया टैक्स न लगाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ग के हित में हो बजट और कोई नया टैक्स न लगाए सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। प्रदेश सरकार सोमवार 25 फरवरी को अपना अंतिम बजट विधानसभा में पेश करेगी। सरकार के बजट से जिला वासियों को ढेरों उम्मीदें हैं। हर वर्ग चाहता है कि बजट में उसके लिए कुछ न कुछ खास हो। व्यापारियों की इच्छा है कि सरकार उन पर कोई नया टैक्स न लगाए। वहीं जनता भी चाहती है कि ऐसा कोई टैक्स नहीं लगना चाहिए जिससे महंगाई बढ़े।
किसानों का ध्यान रखा जाना चाहिए
आज प्रदेश की आधी से ज्यादा आबादी का गुजारा कृषि से होता है। इसलिए बजट में किसानों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसा बजट न हो, जिससे खेती महंगी होती हो। हम नहीं चाहते कि सरकार किसानों के लिए सब कुछ मुफ्त कर दे, लेकिन इतना ख्याल जरूर रखा जाए कि किसानों के लिए खेती सस्ती होनी चाहिए। यदि किसी साल फसल खराब भी हो जाए तो किसान के पास उभरने का मौका हो।
प्रहलाद सिंह ,किसान नेता
जंक फूड टैक्स में हो बढ़ोतरी
सरकार को सिर्फ उन चीजों पर टैक्स बढ़ाना चाहिए, जो शौकिया इस्तेमाल की जाती हैं। यदि सरकार बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक, जंक फूड आदि पर टैक्स बढ़ोतरी करती है तो आमजन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि आवश्यक चीजों पर टैक्स बढ़ता है तो आमजन को परेशानी होती है। इसके अलावा सरकार विकास कार्यों के लिए भी विशेष प्रावधान करे।
विज्ञापन
- मनमोहित, शहरवासी
जरूरत की चीजें सस्ती होनी चाहिए
आम आदमी की जरूरत की चीजें सस्ती होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन व आयात निर्यात पर टैक्स में छूट का प्रावधान किया जाना चाहिए। इससे महंगाई नहीं बढ़ेगी। इसके अलावा स्कूली शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार होना चाहिए। सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएं। स्कूलों में ऐसी व्यवस्था हो, जिससे बच्चों को निजी स्कूलों की तरफ न जाना पड़े।
- मोनिका चौधरी, लीगल प्रोबेशन ऑफिसर
रोजगार के अवसर बढ़ाने चाहिए
प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने चाहिए। इसके लिए ऐसा माहौल बनाना होगा, जिसमें छोटे कारोबारी विभिन्न उद्योग धंधे आसानी से स्थापित कर सकें। सरकारी काम में इतनी पारदर्शिता होनी चाहिए कि व्यापारियों व कारोबारियों का निचले स्तर पर शोषण न हो सके।
- हीरालाल शर्मा, अध्यक्ष जिला व्यापार मंडल