फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   धनतेरस व दीपावली को लेकर शहर में सुरक्षा हुई चाक चौबंद

धनतेरस व दीपावली को लेकर शहर में सुरक्षा हुई चाक चौबंद

Sun, 04 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस व दीपावली को लेकर शहर में सुरक्षा हुई चाक चौबंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। दीपावली को लेकर सिरसा पुलिस पूरी तरह से चौकस हो गई है। अग्निशमन व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तरफ से भी इंतजाम किए हैं। दीपावली को लेकर शहर के बाजार गुलजार हैं। खरीददारी के लिए लोगों की खासी भीड़ देखी जा रही है। त्योहार की खुशी में कोई शरारती तत्व खलल न डाले, इसके लिए सिरसा पुलिस ने शहर में चौकसी बढ़ा दी है। शहर के मुख्य बाजारों व प्वाइंटों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
सिविल वर्दी में भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। दीपावली पर आतिशबाजी चलने के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए अग्निशमन विभाग भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। विभाग ने पानी, औजार व गाड़ियों को भी पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया है। शहर के छोटे बाजारों के लिए अग्निशमन विभाग ने छोटी गाड़ी का भी प्रबंध किया हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी मेडिकल टीमों को दीपावली को लेकर 24 घंटे मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। सिरसा के सिविल अस्पताल में डाक्टरों की टीमें 24 घंटे तैनात रहेगी। इमरजेंसी दवाइयों के साथ-साथ कोई घटना घटने पर एंबुलेंस समय पर पहुंचे, इसके लिए भी पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी चौकसी बरतें। पीसीआर, राइडर व पैदल गश्त को बढ़ाया जाए और संदिग्ध लोगों पर पैनी रखी जाए।
विज्ञापन


दीपावली को लेकर दमकल विभाग की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए हैं और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में आसानी से गाड़ी पहुंच सके, उसके लिए छोटी गाड़ी का इंतजाम भी है। दमकल की गाड़ियां पूरी तरह से तैनात हैं। दीपावली तक दमकल विभाग के सभी कर्मचारी 12-12 घंटे ड्यूटी देंगे। कहीं से भी आगजनी की सूचना आई तुरंत प्रभाव से आग बुझाने के लिए गाड़ियां मौके पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यवान, फायर ऑफिसर, अग्निशमन विभाग, सिरसा।

विशेष मेडिकल टीम का गठन किया गया है। यह मेडिकल टीमें 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी। कहीं कोई घटना घटने पर एंबुलेंस तुरंत पहुंचेगी। अस्पताल के सभी डाक्टरों को जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल में पहुंचने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में तीन आई सर्जन, दो ईएनटी सर्जन हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग का इमरजेंसी स्टॉफ दीपावली पर अलर्ट रहेगा।
- डॉ. विरेश भूषण, डिप्टी सीएमओ, सिरसा।

100 नंबर पर दें सूचना
दीपावली पर्व शहर में कोई अप्रिय घटना होती है तो शहरवासी पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर कॉल करके सूचना दे। तुरंत प्रभाव से सहायता मौके पर पहुंच जाएगी। पुलिस, स्वास्थ्य व दमकल विभाग का आपस में तालमेल है। जिस विभाग से संबंध को सूचना होगी कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी उसे संबंधित विभाग तक पहुंचा देंगे। बाजार में किसी तरह का कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु नजर आती है, तो तुरंत 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचित करें।

पुलिस की तरफ से दीपावली को लेकर सभी प्रकार के जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। जनता को सुरक्षा और ट्रैफिक जाम को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
- सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed