{"_id":"5a8c77684f1c1bb5568b4f37","slug":"71519155048-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू: रिजल्ट में गडबड़ी को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू: रिजल्ट में गडबड़ी को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में परीक्षाओं के रिजल्ट में हुई त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए दो वर्ष से परीक्षा शाखा के चक्कर काट रहे विद्यार्थियों और परीक्षार्थियों के सब्र का बांध टूट गया। परीक्षार्थियों ने विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा पर जाकर प्रदर्शन किया और परीक्षा नियंत्रक का घेराव करते हुए समस्या के जल्द समाधान की मांग की, लेकिन कोई समाधान ने होता देख वहीं धरने पर बैठ गए। परीक्षा नियंत्रक ने प्रदर्शनकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
परीक्षा शाखा के बाहर एकत्रित हुए विद्यार्थी प्रमोद जांदू, अमृत मान, सर्वजीत, पूनम, मनप्रीत, प्रियंका, सरीना, अंजना, खुशबू, उपासना, विक्रम, गगन, रजनीश आदि ने बताया कि परीक्षा शाखा की गलती की सजा परीक्षार्थियों को मिल रही है। आगे एडमीशन और अन्य कार्यों के लिए डीएमसी चाहिए वह या अभी तक मिली ही नहीं है और अगर किसी को मिली है तो उसमें त्रुटियां बहुत हैं। उन्होंने बताया कि कई छात्र-छात्राएं बीए ऑनर्स की डीएमसी के लिए दो वर्ष से चक्कर काट रहें हैं वहीं, कइयों को रिजल्ट में तो पास दिखाया हुआ है और जब डीएमसी देखी तो उसमें फेल कर दिया। जब इस बारे में परीक्षा शाखा में संपर्क किया जाता है तो उन्हें टरका दिया जाता है। इसके अलावा रिवेल्यूवेशन का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किया गया है। परीक्षा फार्म भरने की तारीख 26 फरवरी है। उन्हें तो कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। अब वे क्या करें। उन्होंने बताया कि कक्षा के टॉपर विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम में रिजल्ट लेट दर्शा रखा है। इन्होंने बताया कि जब भी कोई परीक्षार्थी अपनी समस्या लेकर परीक्षा शाखा से संपर्क करता उसे फेल करने का भय दिखाया जाता है। विक्रम कुमार, विकास पूनियां, शुभम, नवीन कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार ने नारेबाजी की और परीक्षा शाखा की कमियों को जमकर कोसा। धरना बुधवार को भी जारी रहेगा।
परीक्षा नियंत्रक ने दिया समाधान का आश्वासन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण अगमकर से मिले तो उन्होंने आश्वासन दिया की वे जल्द ही इसकी जांच करवाएंगे व एजेंसी से हुई गलतियों को जल्द ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
कोई समाधान नहीं हुआ।
अर्थशास्त्र विषय की छात्रा पूनम ने बताया कि उसका परीक्षा परिणाम लेट दिखा रखा है और वह हमेशा ही अपनी कक्षा में टॉपर रही हैं। अब उसे तो उसके परिणाम का भी पता नहीं चल रहा। वहीं, अपनी मां के साथ आई रविंद्र कौर ने रोते हुए बताया कि उसके परीक्षा परिणाम घोषित करने में काफी लापरवाही बरती गई है इसके लिए वह कई दिनों से परीक्षा शाखा के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।