फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   70 soldiers of three police stations and six police posts conducted a search operation in five colonies for six hours

तीन थाने व छह पुलिस चौकियों के 70 जवानों ने छह घंटे पांच कॉलोनियों में चालाया सर्च अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
70 soldiers of three police stations and six police posts conducted a search operation in five colonies for six hours
भियान के दौरान लोगों से जानकारी जुटाती पुलिस टीम - फोटो : Sirsa
सिरसा। नशे और अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को सिविल लाइन थाना, शहर थाना के अंतर्गत आने वाली छह चौकियों और महिला थाना पुलिस के 70 जवानों ने सर्च अभियान चलाया। अभियान के तहत पांच कॉलोनियों के नशेड़ी और आपराधिक किस्म के 60 लोगों के घरों की तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान पुलिस के हाथ कोई भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी। वहीं पुलिस ने 100 अजनबी लोगों के पाए जाने पर पर्चे काटे हैं।
विज्ञापन

सर्च अभियान डीएसपी आर्यन चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के लिए तीन थानों व 6 पुलिस चौकियों की टीमों का गठन किया गया। पुलिस की ओर से छह अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जिसमें महिला पुलिस बल सहित 70 जवान शामिल रहे। टीम ने शहर के प्रेम नगर, बाटा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, अग्रवाल कॉलोनी, चतरगढ़पट्टी व आसपास के होटलों ढाबों पर कार्रवाई की। पुलिस की ओर से सुबह आठ बजे अभियान को शुरू किया गया और दोपहर दो बजे तक घरों व अन्य स्थानों पर तलाशी ली गई। वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित बैनीवाल ने बताया कि थानों के रिकॉर्ड अनुसार लूट, डकैती व मादक पदार्थ तस्करी में शामिल रहे लोगों के घरों की तलाशी ली गई। वहीं उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नशीले पदार्थ बेचने वालों व आपराधिक किस्म के लोगों की सूचना बिना किसी भय के एंटी ड्रग्स टोल फ्री नंबर 1800-120-7229 पर दें । इसके अलावा नशा बेचने वालों की सूचना ड्रग्स हेल्पलाइन नंबर 88140-22600 पर व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से भी दी जा सकती है।
विज्ञापन

नशेड़ी और आपराधिक लोगों की लिस्ट की गई थी तैयार
इस अभियान के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी तथा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में पिछले 5 वर्षों के दौरान पकड़े गए लोगों के घरों पर छापा मारकर करके तलाशी ली गई। इस दौरान 60 से अधिक संदिग्ध घरों की तलाशी लेकर 100 पर्चे अजनबी काटे गए। बैनीवाल ने बताया कि बाहर से आकर कार्य करने वाले लोगों की जानकारी हासिल कर स्ट्रैंजर रोल काटे गए हैं। जिसके तहत जो लोग बाहर से आकर यहां काम कर रहे हैं, उनकी पूरी तरह तस्दीक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed