{"_id":"680681da370b63ead8030a63","slug":"7-employees-found-absent-in-cdlu-show-cause-notice-issued-sirsa-news-c-128-1-svns1027-136678-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में 7 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में 7 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी
Mon, 21 Apr 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब कुलसचिव डाॅ. राजेश बंसल ने सभी विभागों के शिक्षक, गैर शिक्षक स्टाफ के हाजिरी रजिस्टर मंगवाकर उनकी जांच करवाई। जांच के दौरान सामने आया कि दो नियमित गैर शिक्षक कर्मचारी और पांच एचकेआरएन के कर्मचारी गैर हाजिर थे। उनके बारे में विभागाध्यक्षों को कोई जानकारी नहीं थी।
इसके बाद कुलसचिव के आदेशों पर सभी सातों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कारण बताओ नोटिस का जवाब मिलने के बाद ही विवि प्रबंधन आगामी कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि सीडीएलयू में इन दिनों माहौल को दुरुस्त करने के लिए अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
हर स्तर पर विवि में सुधार करने को विभागाध्यक्ष, डीएन व कुलसचिव लगे हुए हैं, ताकि विवि में शिक्षा के स्तर को सुधार जा सके। विवि में गैर शिक्षक व शिक्षकों के गैर हाजिर रहने की लगातार शिकायतें आ रहीं थी। हाजिरी और कक्षाओं के लिए कोई गंभीर नहीं था। इसलिए विवि प्रशासन ने इस दिशा में कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
छह घंटे हर हाल में लगानी होंगी कक्षाएं
शिक्षकों की ओर से कक्षाएं नहीं लेने की निरंतर आने वाली शिकायतों के संबंध में पहले ही छह घंटे कक्षाएं लगाने के आदेश जारी हो गए थे। इन आदेशों से पहले ही शिक्षकों में हलचल मची हुई है। नियमित शिक्षक, एचकेआरएन और पार्ट टाइम शिक्षक इन आदेशों के बाद चिंतन करते हुए नजर आए हैं।
हाजिरी जांच बेहद जरूरी
विवि में शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए नियमित हाजिरी जांच होना बेहद जरूरी है। इससे शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर होंगे। वहीं, शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। गैर शिक्षक कर्मचारी भी अपने कार्यालय के कार्याें को नियमित रूप से पूर्ण कर पाएंगे। किसी प्रकार का पेंडिंग वर्क नहीं रहेगा। इससे विश्वविद्यालय की प्रबंधन व्यवस्था में सुधार होगा।
वर्जन : शिक्षक और विवि प्रबंधन को बेहतर तरीके से चलाने के लिए हाजिरी जांचना जरूरी होता है। यह रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। सोमवार को हुई जांच में दो नियमित और पांच एचकेआरएन के गैर शिक्षक कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हमारा प्रयास है कि विवि में शिक्षण और प्रबंधन व्यवस्था ओर बेहतर हो।
- डाॅ. राजेश बंसल, कुलसचिव, सीडीएलयू