{"_id":"5c65ca63bdec222bf4529071","slug":"61550174819-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सत्यापन के लिए 66 टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सत्यापन के लिए 66 टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सत्यापन के लिए 66 टीमें गठित
सिरसा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रभावी एवं सही क्रियान्वयन को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त आम्रा तस्नीम की अध्यक्षता में सुपरवाइजर टीमों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विशेष तौर से उप निदेशक कृषि डा. बाबूलाल ने बताया कि जिला में किसानों के फार्म की वेरिफिकेशन के लिए 66 सुपरवाइजरी टीमों को लगाया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त आम्रा तस्नीम ने कहा कि संबंधित सुपरवाइजर इस कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छोटे व सीमांत किसानों के लाभ के लिए यह स्कीम लागू की गई है। इसलिए जिले का कोई भी पात्र किसान इस स्कीम का फार्म भरने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि संबंधित सुपरवाइजर किसानों द्वारा भरे गए फार्मों की वेरिफिकेशन करना सुनिश्चित करेंगे। इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये वार्षिक तीन किश्तों में देने का प्रावधान किया गया है और इसमें से पहली किश्त दो हजार रुपये मार्च माह में दी जानी है। इस मौके पर डीएफओ अनिल कुमार, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, डीएचओ सतबीर शर्मा, सिंचाई विभाग के एसडीओ जतिन धमिजा, राकेश कुमार, अमित नैन, राजेंद्र सिंह, अजीत हुड्डा, बिजली निगम के एसडीओ संदीप मेहता मौजूद थे।
फोटो 18 : अधिकारियों की बैठक लेती अतिरिक्त उपायुक्त ।