फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   600 grams of opium seized in raid on house

छापामारी में घर से 600 ग्राम अफीम बरामद

Sun, 04 May 2014 12:07 AM IST
sirsa
sirsa Updated Sun, 04 May 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
600 grams of opium seized in raid on house

 उपपुलिस अधीक्षक विजय जाखड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को शहर की महावीर कॉलोनी स्थित एक घर में छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने 600 ग्राम अफीम बरामद की। मुखबिर के माध्यम से डीएसपी विजय जाखड़ को सूचना मिली कि हिसार रोड स्थित महावीर कॉलोनी के एक घर में अफीम पड़ी है।

विज्ञापन


 सूचना के आधार पर डीएसपी विजय जाखड़, डीएसपी धर्मवीर, शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी शिवचरण शर्मा, सदर प्रभारी अनिल कुमार व खैरपुर चौकी प्रभारी रामनिवास ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की। यह घर सुरेंद्र सिंह पुत्र हरबंस का है। इस दौरान पुलिस को घर से अफीम मिली। पुलिस ने अफीम का वजन तोला तो यह 600 ग्राम निकली। खैरपुर चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दुकानदार पर धारदार हथियार से वार
सिरसा। मंडी डिंग में एक दुकानदार पर कुछ लोगों ने हमला करके हजारों रुपयों की नकदी व सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन डिंग निवासी मनीष कु मार ने बताया कि उसकी बर्तनों की दुकान है। शुक्रवार रात को 11-12 लोग उसकी दुकान में घुस आए और धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 मनीष का आरोप है कि हमलावर दुकान रखी 13 हजार की नकदी व उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन छीनकर ले गए हैं। एएसआई देसराज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर सच्चाई जानने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed