{"_id":"da643edfbfbecbbe4fa4a15a2494f476","slug":"60-village-command-in-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"129 गांवों में 60 गांवों की कमान महिलाओं के हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
129 गांवों में 60 गांवों की कमान महिलाओं के हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली, ओढां और बडागुढ़ा खंड के 129 गांवों में मतदाता अपने चौधरी का चुनाव रविवार को कर लिए। इनमें से 60 गांवों की कमान महिलाओं के हाथों में सौंपी है। डबवाली खंड में सर्वाधिक 23 और बडागुढ़ा में 20 महिलाएं सरपंच चुनी गई हैं। तीन खंडों में 14 सरपंच स्नातक या स्नातकोत्तर है। सबसे ज्यादा स्नातक सरपंच ओढां खंड में चुने गए हैं।
बडागुढ़ा खंड में 44 ग्राम पंचायत हैं जिसमें से पांच पर पहले ही सर्वसम्मति बन गई थी। रविवार को 39 सरपंचों का चुनाव मतदान से हुआ। 44 गांवों से 20 में महिला सरपंच चुनी गई हैं जबकि 24 गांव में पुरुष चौधर संभालेंगे। 44 सरपंचों में से 30 सामान्य श्रेणी के, दस अनुसूचित जाति के, चार पिछड़ी जाति के सरपंच हैं। खंड में दस सरपंच आठवीं पास, 24 दसवीं पास, छह बारहवीं पास हैं। जबकि चार स्नातक हैं। डबवाली खंड में 48 पंचायतें हैं। मोडी में सर्वसम्मति से प्रदीप कौर को सरपंच चुना गया जो स्नातक हैं।
रविवार को 47 पदों के लिए मतदान हुआ। डबवाली खंड में 23 महिला सरपंचों के हाथों में चौधर सौंपी गई है। पुरुष 25 पंचायतों की कमान संभालेंगे। डबवाली में 29 सरपंच सामान्य जाति के, 11 अनुसूचित जाति के, आठ पिछड़ी जाति के हैं। इन 48 सरपंचों में से आठ आठवीं पास, 28 दसवीं पास, नौ बारहवीं और तीन स्नातक हैं। ओढां खंड में 37 पंचायतें है जहां पर तीन पंचायतों के सरपंच पहले ही सर्वसम्मति से चुन लिए गए थे। रविवार को 34 सरपंचों का चुनाव मतदान से हुआ। ओढां में 17 महिला सरपंच और 20 पुरुष सरपंच चुने गए। 26 सरपंच सामान्य जाति के, दस अनुसूचित जाति के और एक पिछड़ी जाति से संबधित है।
विज्ञापन
इस खंड में चार सरपंच आठवीं पास, 21 दसवीं पास, पांच बारहवीं पास और सात स्नातक हैं। तीनों खंड की 129 पंचायतों में से 60 में महिला सरपंच हैं। तीनों खंडों में सामान्य जाति के 85, अनुसूचित जाति के 31 और पिछड़ी जाति के 13 सरपंच हैं। इनमें से 22 सरपंच आठवीं, 73 दसवीं, 20 बारहवीं और 14 स्नातक या स्नातकोत्तर हैं।