फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   60 bags of mustard stolen from warehouse, police registered a case

गोदाम से सरसों के 60 बैग चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
60 bags of mustard stolen from warehouse, police registered a case
सिरसा। मंडी कालांवाली में एक आढ़ती के गोदाम से सरसों से भरे 60 बैग चोरी हो गए। रविवार सुबह गोदाम संचालक को इस सरसों की चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मंडी कालांवाली के वाटर वर्क्स रोड निवासी जवाहरलाल ने बताया कि वह आढ़त का काम करता है। मंडी में ही उसका गोदाम है, जहां पर वह फसलों का स्टॉक रखता है। जवाहर लाल ने बताया कि 31 जुलाई शनिवार की शाम को वह गोदाम को गेट को ताला लगाकर घर आ गया। देर रात को चोरों ने गोदाम से 60 बैग सरसों से भरे हुए चोरी कर लिए। रविवार सुबह जब वह गोदाम में गया तो देखा कि वहां पर लगा ताला टूटा पड़ा है। जब उसने स्टॉक को संभाला तो उसमें सरसों के 60 बैग कम मिले। उसने पहले आसपास के लोगों से बात की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed