Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   6 villages more choose free for Red Dora

लाल डोरा मुक्त करने के लिए प्रशासन ने 6 ओर गांवों का किया चयन

Fri, 17 Jul 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
6 villages more choose free for Red Dora
प्रशासन ने सिरसा के पांच गांवों को लाल डोरा मुक्त करने के लिए चयन किया था। इन गांवों में सर्वे आफ इंडिया की टीम ड्रोन से मेपिंग भी कर चुकी है लेकिन अब जिला प्रशासन ने 6 ओर गांवों को लाल डोरा मुक्त करने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार के पास नाम भेज दिए है। अब जिले में कुल 11 गांव लाल डोरा मुक्त होंगे।
विज्ञापन

सिरसा के 6 गांव शहीदांवाली, मीरपुर, अलानूर, मोहम्मदपुर सलार, कुसंबी, मोरीवाला गांवों को चयन लाल डोरा मुक्त करने के लिए किया गया है। अब इन गांवों के लोगों को लाल डोरे में आने वाली जमीन का मालिकाना हक मिल सकेंगा। प्रशासन ने सरकार के पास इन 6 गांवों के नाम भेज दिए है। जल्द ही इन गांवों में सर्वे आफ इंडिया की टीम ड्रोन से मेंपिंग करेगी तत्पश्चात दावे व आपत्तियां दर्ज करके लोगों को उस भूमि का मालिकाना हक मिलेगा।
विज्ञापन

पांच गांवों के लिए कमेटियों का किया गठन
पहले प्रशासन ने पांच गांव पनिहारी, मुसाहिबवाला, भरोखां, बुर्जकर्मगढ और फरवाई कलां को लाल डोरा मुक्त करने के लिए चयन किया था। इन गांवों में सर्वे आफ इंडिया की टीम ड्रोन से सर्वे भी कर चुकी है। लेकिन उस मेपिंग के आधार पर प्रॉपर्टी का मालिकाना हक देने, आपत्तियां दर्ज करने के लिए प्रशासन ने टीमों का गठन कर दिया है। इन पांच गांवों में गांव के सरपंच, ग्राम सचिव, नंबरदार, पटवारी, कानूनगो, भूतपूर्व सैनिक को कमेटी में शामिल किया गया है। यह कमेटी मेपिंग के आधार पर यह पहचान करेगी कि इस घर का मालिकाना हक किसे दिया जाए। उस जमीन का रिकार्ड भी तैयार करेगी। शुक्रवार को सीटीएम कार्यालय ने इन कमेटियों का गठन किया और सभी को निर्देश दिए गए है कि वे अपना काम जल्द से जल्द शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है लाल डोरा : लाल डोरे को अंग्रेजों ने वर्ष 1908 में बनाया था। उस समय राजस्व रिकार्ड रखने के लिए खेतीबाड़ी की जमीन के साथ स्थित गांव की आबादी को अलग अलग दिखाने के मकसद से नक्शे पर आबादी के बाहर लाल लाइन खींची जाती थी। लाल डोरे के अंदर लोग कब्जे के मालिक होते हैं जिसे लाल डोरा बोला जाता है। लाल डोरा मुक्त होने के बाद लाल डोरे के अंदर जितने भी निवासी है, उन्हें मालिकाना हक दिया जाएगा लेकिन इससे पहले प्रशासन आपत्तियां भी दर्ज करेगा। जांच के बाद ही उसकी रजिस्ट्री होगी। लाल डेरा से मुक्त भूमि का ड्राफ्ट या नक्शा पंचायत में ग्राम सभा के समक्ष रखा जाएगा, जिसमें आपत्तियां दर्ज की जाएगी। लाल डोरा खत्म होने के बाद उस जमीन की खरीद फरोख्त हो सकेगी। राजस्व रिकार्ड में इंतकाल चढ़ेगा और कब्जाधारी को मालिकाना हक मिलेगा। घरों को नंबर अलॉट होंगे।

कमेटियों का गठन कर दिया गया और जल्द काम शुरू करने के आदेश दिए गए है। 6 नए गांवों को मिलाकर कुल 11 गांवों को लाल डोरा मुक्त किया जाएगा। -कुलभूषण बंसल, सीटीएम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed