फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   6 people arrested with 2700 pills of drug

नशे के 2700 कैप्सूल बरामद, महिला सहित छह काबू

Sun, 13 Sep 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
6 people arrested with 2700 pills of drug
पुलिस ने विभिन्न जगहों से महिला सहित छह लोगों को नशे की 2700 कैप्सूल के साथ काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव धौलपालिया क्षेत्र से दो लोगों को नशे की 1200 कैप्सूल के साथ काबू किया है।
विज्ञापन

ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान लालचंद व निर्मल निवासियों धौलपालिया के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में जिला की रानियां थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान श्री हरि सिंह कॉलेज जीवन नगर क्षेत्र से बाइक सवार एक महिला व उसके पति को नशे की 1000 कैप्सूल के साथ काबू किया है। रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान फुमण सिंह व हरजिंदर कौर उर्फ जिंदर निवासी संत नगर के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव गिंदडावाली क्षेत्र से दो लोगों को 500 नशीले कैप्सूल के साथ काबू किया है। प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान लड्डू व सुखविंदर सिंह उर्फ काला निवासी कुत्ताबढ़ के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed