फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   57 animals were crammed into the truck, case registered against three people including the driver

Sirsa News: ट्रक में ठूंस-ठूंस कर लदे हुए थे 57 पशु, चालक सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
57 animals were crammed into the truck, case registered against three people including the driver
सिरसा। नेशनल हाईवे-9 पर पुलिस ने एक ट्रक में ठूंस-ठूंस कर लदे हुए पशुओं को मुक्त करवाया। पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। डिंग थाना पुलिस सोमवार रात एनएच-9 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सिरसा से फतेहाबाद की तरफ जा रहे ट्रक को रुकवाया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 32 भैंस व 25 कटड़े लदे हुए मिले। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ की तो उसकी पहचान पाला राम पुत्र कश्मीर चंद निवासी गली नंबर 5 हंस कॉलोनी फतेहाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

ट्रक में चालक के अतिरिक्त दो अन्य व्यक्ति भी सवार थे। इनकी पहचान अमरीक पुत्र बलदेव निवासी वार्ड नंबर 15 रतिया व चंद्रपाल पुत्र हाकम निवासी सिकंदरपुर जिला सिरसा के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रक में लदे पशुओं को मुक्त करवाया। इसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed