{"_id":"63f110b2510d1dcfd80c9cca","slug":"56-lanes-will-be-built-in-31-wards-of-the-city-with-10-crores-the-government-released-the-fund-sirsa-news-c-21-1-59518-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: शहर के 31 वार्डों में 10 करोड़ से बनेंगी 56 गलियां, सरकार ने जारी किया फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: शहर के 31 वार्डों में 10 करोड़ से बनेंगी 56 गलियां, सरकार ने जारी किया फंड
Sat, 18 Feb 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहरवासियों को जल्द ही खस्ताहाल गलियों की समस्या से निजात मिलेगी। नगर परिषद की ओर से 10 करोड़ रुपये की लागत से गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए 56 गलियों की सूची तैयार की गई है। इनमें 42 गलियां नई बनाई जाएंगी, जबकि अन्य गलियां ऐसी बनेंगी जो टूट चुकी हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 23 को टेंडर खुलेगा। इसके बाद सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही वर्क अलॉट जारी कर काम शुरू करवाया जाएगा।
नगर पार्षदों का कार्यकाल करीब एक वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका है। ऐसे में हाउस की मीटिंग न हो पाने के कारण विकास कार्यों पर रोक लगी है। शहरी क्षेत्र के कई वार्डों की खस्ताहाल गलियों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नगर परिषद ने अपने स्तर पर 31 वार्डों में सर्वे करवाया है। इनमें ऐसी गलियों की सूची तैयार की गई है, जिन्हें नए सिरे से बनाया जाना है। यह सूची व इसका एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास भेजा गया। इसे सरकार ने मंजूर कर लिया और गलियों के निर्माण के लिए 10 रुपये का फंड भी जारी कर दिया। अब नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 23 फरवरी को टेंडर खुलेगा। इसके बाद तकनीकी ब्रांच की ओर से प्रस्ताव तैयार तक मुख्यालय भेजा जाएगा। इसे मंजूरी मिलते ही संबंधित ठेकेदारों को वर्क अलॉट कर दिया जाएगा और गलियों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
खस्ताहाल गलियों के लिए सर्वे शुरू, नए शामिल हुए क्षेत्र की देखेंगे स्थिति
नगर परिषद की सीमा में हाल ही में कई नए क्षेत्र भी शामिल किए गए हैं। शहरी सीमा से सटे गांवों के क्षेत्र को नगर परिषद की हद में शामिल किया गया है। ऐसे में इन नए क्षेत्रों में भी कई गलियां ऐसी हैं, जो कच्ची हैं। ऐसे में नगर परिषद अधिकारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है। ऐसी गलियों की सूची तैयार की जा रही है, जो टूटी पड़ी हैं और नए सिरे से बनाया जाना है। इसके बाद सरकार के पास प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। इसके लिए करीब दो रुपये की डिमांड भी की जाएगी। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। बताया जा रहा है कि अभी करीब 12-13 ऐसी गलियों की सूची नगर परिषद के पास आ चुकी है, जिनका निर्माण करवाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
हो चुकी है वार्डबंदी, अब तैयार होगा सर्वे
नगर परिषद की सीमा में शामिल क्षेत्रों को वार्डों में शामिल कर लिया गया है। नए सिरे से वार्डबंदी का काम पूरा करवा लिया गया है। अब सर्वे करना आसान होगा, क्योंकि कच्ची गलियों को वार्डों की सूची के साथ जोड़कर प्रस्ताव तैयार किया जा सकेगा। इसके साथ ही नए जुड़े एरिया की जिम्मेदारी संबंधित पार्षदों की लगाई जा सकेगी।
इन क्षेत्र में अभी गलियां बनाने की है जरूरत चत्तरगढ़पट्टी एरिया
शमशाबाद पट्ठी एरिया
रानियां रोड
हिसार रोड
बेगू रोड
गोशाला रोड
नोहरिया बाजार
जनता भवन रोड
टेंडर लगा रखे हैं, खुलते ही शुरू होगा काम : एक्सईएन
नगर परिषद की ओर से गलियों का निर्माण कार्य करवाया जाना है। इसके लिए टेंडर लगा रखा है। 23 फरवरी को टेंडर खुलेगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा जो एरिया नगर परिषद की सीमा में नए शामिल हुए थे, उन एरिया में भी गलियों के निर्माण के लिए सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे के बाद इसके लिए भी प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजा जाएगा। - प्रवीण दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद, सिरसा।