फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   550 samples of fertilizers and pesticides have been taken since April, and three licenses have been cancelled.

Sirsa News: अप्रैल से अब तक खाद व पेस्टीसाइड के लिए 550 सैंपल, तीन लाइसेंस किए रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
550 samples of fertilizers and pesticides have been taken since April, and three licenses have been cancelled.
सिरसा। कृषि विभाग की ओर से नियमित रूप से पेस्टीसाइट, खाद और बीज के सैंपल लिए जाते हैं। इसी दिशा में वर्ष 2025 में 950 के आसपास सैंपल कृषि विभाग के अधिकारियों ने लेने हैं। इसकी दिशा में अब तक 550 सैंपल विभाग की क्वालिटी कंट्रोल टीम ने लिए हैं। इनमें तीन दुकानदारों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। वहीं, आठ खाद और छह कीटनाशक के सैंपल फैल पाए गए हैं।
विज्ञापन

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) की टीम नियमित रूप से सैंपल जांच करती है। इन सैंपल जांच के अंदर अपने स्तर के साथ-साथ किसानों की ओर से आनी वाली शिकायतों के आधार पर सैंपल लिए जाते हैं। इनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। विशेष रूप से औचक निरीक्षण के आधार पर सैंपल भी लिए जाते हैं।
विज्ञापन

70 प्रतिशत ही लिए गए हैं सैंपल
अधिकारियों के अनुसार निदेशालय की ओर से वर्ष 2025 में एक साल में जिले में 358 सीड्स, 370 खाद और 230 दवाइयों के सैंपल लिए जाने है। इसकी टारगेट के आधार पर 166 खाद,135 दवाइयों और 249 बीज के सैंपल लिए गए हैं। अभी 30 प्रतिशत का टारगेट अधिकारियों को बकाया है और चार माह का समय उनके पास बचा है। इसी आधार पर आगामी कार्रवाई अब की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

सैंपल लेने की कार्रवाई निरंतर जारी है। अप्रैल 2025 से लेकर एक दिसंबर तक 550 सैंपल लिए जा चुके हैं। इन सैंपल के आधार पर अब तक तीन फर्म के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। - डाॅ. अमित कुमार, एसडीओ, क्यूसीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article