फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 24 दिन बाद समाप्त

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 24 दिन बाद समाप्त

Thu, 28 Feb 2019 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 24 दिन बाद समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। पिछले 23 दिनों से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों ने गुरुवार को अपना धरना समाप्त कर दिया। सभी हड़ताली कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। बर्खास्त किए गए करीब 400 कर्मचारियों को भी वापस काम पर ले लिया गया है।
एनएचएम संघ के जिला प्रधान कुंदन गावड़िया ने बताया कि बुधवार शाम को एनएचएम कर्मचारियों के राज्य प्रधान और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई थी। इस दौरान आला अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एनएचएम कर्मचारियों की जायज मांगों को मान लिया जाएगा। साथ ही पाकिस्तान के साथ युद्ध की आशंका के चलते तनावपूर्ण स्थिति बनी है। इसलिए देशहित में काम पर लौटने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सातवें वेतन और सेवा नियम में संशोधन की मांग को लेकर प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारी पिछले 23 दिनों से हड़ताल पर थे। जिसमें सिरसा जिले के स्वास्थ्य विभाग में 592 एनएचएम कर्मचारी भी शामिल थे। प्रशासन ने सोमवार को नोटिस जारी कर एनएचएम कर्मचारियों को काम पर लौट आने के आदेश दिए थे। विभाग के कड़े तेवर को देखते हुए 32 हड़ताली कर्मचारी मंगलवार को काम पर लौट आए थे। वहीं बुधवार को 160 हड़ताली कर्मचारियों ने दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। कुल 400 कर्मचारी बर्खास्त किए गए थे। एनएचएम संघ के जिला प्रधान कुंदन गावड़िया का कहना है कि आपात हालातों को देखते हुए पूरे प्रदेश में हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। क्योंकि देश पहले है और मांगें बाद में हैं। उन्होंने कहा कि देश में हालात सामान्य होने के बाद अगर सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी तो दोबारा फिर एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन बेल्ट में धरने पर एनएचएम कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया है। सभी कर्मियों ने गुरुवार को दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को भी वापस ले लिया गया है। हड़ताली कर्मचारियों के काम पर लौट आने की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।
- डॉ. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed