फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जेजेपी ने बुधवार को सिरसा में पार्टी कार्यालय का किया उदघाटन

जेजेपी ने बुधवार को सिरसा में पार्टी कार्यालय का किया उदघाटन

Wed, 20 Feb 2019 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
जेजेपी ने बुधवार को सिरसा में पार्टी कार्यालय का किया उदघाटन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

सिरसा। हिसार के सांसद और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनावों की भी घोषणा हो सकती है। इसलिए हर कार्यकर्ताओं को लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनावों के लिए भी पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए।

सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पूरी मेहनत से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिले में चल रहे एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव कस्बा-कस्बा जाकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क करें। उन्हें पार्टी की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देकर उन्हें पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ नए लोगों से मिलें और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने का सिलसिला जारी रखें। क्योंकि एक कार्यकर्ता ही एक पूरे संगठन की मजबूत नींव होती है जिस पर समूचा संगठन खड़ा होता है। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन में जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, जगरूप सिंह सकताखेड़ा, प्रोमिला शर्मा, निर्मल सिंह मलड़ी ने अपने विचार रखते हुए पार्टी को पहले से भी मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जजपा के जिलाध्यक्ष अमीर चावला ने मंच संचालन किया व सभी का स्वागत किया। सैकड़ों परिवारों ने जेजेपी को समर्थन दिया। इस मौके पर योगेश शर्मा, नंदा सरपंच, सुरेन्द्र बैनिवाल, सुखमंदर, प्रेम कुकरेजा, कुलदीप करीवाला, अंजनी लढा, रणवीर राणा, सर्वजीत मसीतां, नरेन्द्र बराड़, गुरमंगत सिंह, राजा कस्वां, मदन शर्मा, जयपाल नैन, सुधीर कुकना, मघर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed