फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जिला बार एसोसिएशन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बीच टकराव

जिला बार एसोसिएशन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बीच टकराव

Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बीच टकराव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जिला बार एसोसिएशन ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत का बहिष्कार कर दिया है। बहिष्कार के चलते मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिमलेश तंवर की अदालत में कामकाज बिलकुल ठप रहा। एक भी वकील अदालत में पेश नहीं हुआ जिस वजह से सुनवाई के लिए रखे गए सैकड़ों मामलों में न कोई गवाही, न बहस और न ही फैसला सुनाया जा सका। वकीलों के मुंशी ही अदालत में गए और अगली तारीख लेकर वापस आए।
जिला बार एसोसिएशन और सेशन जज के बीच टकराव का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। सुनवाई की आस में अदालत में पेश हुए सैकड़ों पीड़ितों को केवल तारीख लेकर लौटना पड़ा। सेशन जज की अदालत में मंगलवार को सुनवाई के लिए कुछ 46 मामले रखे गए थे। इनमें से 19 मामले सिविल और 27 क्रिमनल केस थे। सुबह जैसे ही वकील अपनी सीटों पर आए उन्हें बार रूम में एक नोटिस चस्पा हुआ मिला। नोटिस में लिखा था कि आगामी फैसले तक जिला बार एसोसिएशन का कोई भी सदस्य जिला न्यायाधीश की अदालत में पेश नहीं होगा।
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग कर रही है बार
जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सतीश कुमार के बीच गत दिवस किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद बार एसोसिएशन की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिमलेश तंवर को सीजेएम के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। न्यायाधीश बिमलेश तंवर ने कार्रवाई करने से मना कर दिया, जिससे जिला बार एसोसिएशन नाराज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल हाउस की बैठक में लिया फैसला
शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह जनरल हाउस की बैठक हुई। बैठक में बार प्रधान एवं सीनियर एडवोकेट जीपीएस किंगरे, उपाध्यक्ष भूपेंद्र खट्टर, सचिव अमित गोयल सहित तमाम सदस्य मौैजूद रहे। इस दौरान फैसला लिया गया कि जब तक सेशन जज बार एसोसिएशन की मांग पर कार्रवाई नहीं करती, सेशन कोर्ट का बहिष्कार किया जाएगा। फैसले के चलते कोई भी सदस्य अदालत में पेश नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed