{"_id":"6a075e3ddb2bb1a3b80b9fa8","slug":"50000-rupees-stolen-from-farmers-pocket-sirsa-news-c-128-1-sir1004-158459-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: किसान की जेब से 50 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: किसान की जेब से 50 हजार रुपये चोरी
Fri, 15 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 15 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर में एक किसान की जेब में से अज्ञात शख्स ने 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित किसान की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खैरेका निवासी दुली चंद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 14 मई को वह अपने गांव से सिरसा-बरनाला रोड स्थित सर्व ग्रामीण बैंक से पैसे निकलवाने आया था। 11 बजकर 50 मिनट पर उसने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद वह ई-रिक्शा में बैठकर सांंगवान चौक पहुंचा। बस आने पर वह उसमें सवार होकर अपने गांव पहुंचा। यहां उसने चेक किया तो जेब में से 50 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित दुलीचंद का कहना है कि अज्ञात शख्स ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाले हैं। जांच अधिकारी इकबाल सिंह का कहना है कि जल्द ही अज्ञात शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद