{"_id":"64c54fdba3cfa5f8d800b2e4","slug":"500-people-suffering-from-eye-flu-in-four-days-department-ordered-one-thousand-eye-drops-sirsa-news-c-128-1-sir1002-3566-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चार दिनों में 500 लोग आई फ्लू से पीड़ित, विभाग ने एक हजार आई ड्रॉप मंगवाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चार दिनों में 500 लोग आई फ्लू से पीड़ित, विभाग ने एक हजार आई ड्रॉप मंगवाईं
Sat, 29 Jul 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा/ओढां। उमस व गर्मी के कारण अब जिले में आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चार दिन में 500 लोग आई फ्लू से पीड़ित मिले हैं। शुरुआती समय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यह मामले तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन अब पूरे जिले में मामले मिल रहे हैं। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से एक हजार आई ड्रॉप की मांग की है।
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक आंखों में डालने वाले करीब चार हजार कैप्सूल व एक हजार आई ड्रॉप वितरित की है। विभाग के पास अब एक हजार आई ड्राॅप व करीब दो हजार कैप्सूल का स्टॉक शेष रह गया है।
निजी अस्पतालों में भी आई फ्लू पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। बात अगर सिरसा के सिरसा के नागरिक अस्पताल की करें तो, नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास हर रोज 120 के करीब मरीजों आ रहे हैं, इनमें से 45 मरीज आई फ्लू से पीड़ित मिल रहे हैं। वहीं, ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक सप्ताह में सामान्य ओपीडी में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें अधिकतर मरीज आंखों से संबंधित आ रहे हैं। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुमित जैन के मुताबिक ये कंजक्टिवाइटिस है। जिसे आम भाषा में हम आंख आना कह देते हैं। ये बारिश के बाद बदलते मौसम के चलते हो रहा है। इसका असर 3 से 4 दिन तक रहता है। बिना चिकित्सकीय परामर्श के आंखों में कोई दवा न डालें।
विज्ञापन
वर्जन
आई फ्लू के मामले अब लगातार बढ़ रहे है। इसके चलते मुख्यालय से अब एक हजार आई ड्रॉप की मांग की गई है। मरीजों को भी लगातार बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। उमस व गर्मी के कारण आई फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। -डॉ. महेंद्र कुमार भांभू, सिविल सर्जन, सिरसा।