फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   500 acres of crop wasted due to breaking of Semanala

सेमनाला टूटने से 500 एकड़ फसल बर्बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
500 acres of crop wasted due to breaking of Semanala
जोगेवाला में लसाड़ा सेमनाला टूटने के बाद जलमग्न हुई कृषि भूमि। - फोटो : Sirsa
डबवाली। गांव जोगेवाला में सोमवार सुबह पंजाब क्षेत्र से आने वाले सेमनाला का बांध टूट जाने से करीब 500 एकड़ में तैयार सरसों और गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इसके साथ ही गांव की ढाणियों में भी जलभराव होने से किसानों को नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी पर उपायुक्त अनीश यादव मौके पर पहुंचे और जल्द ही बनाने को लेकर आदेश दिए।
विज्ञापन

गांव जोगेवाला में सोमवार सुबह पंजाब क्षेत्र से आने वाले सेमनाला का बांध टूट गया। इससे गांव के 500 एकड़ में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल में करीब 8 से 10 फीट पानी भर गया। गांव के लोगाें ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार यह सेमनाला टूट चुका है लेकिन प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम नही किए।
विज्ञापन

किसान सतनाम सिंह, जसविंद्र सिंह, गुरदिवार सिंह, राजबीर सिंह, प्रगट सिंह, सुखदेव सिंह, सुखजीत सिंह, कवंर जीत सिंह, बलतेज सिंह, गुरमेल सिंह, गुरदास सिंह, गुरप्रीत सिंह , राजवंत सिंह व हरमंदर सिंह ने बताया कि गांव की करीब 20 से भी अधिक ढाणियों में जलभराव होने से लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह ही प्रशासनिक अधिकारियों को बांध के टूटने की सूचना दी गई थी लेकिन बांध को मजबूत नहीं किया गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण करीब 50 फीट से भी ज्यादा लंबी दरार पड़ने से पानी खेतों में जमा हो गया है। गांव डबवाली से जोगेवाला को जोड़ने वाली सड़क पर भी पानी आने की वजह से आवाजाही पर भी असर पड़ा है।
मरम्मत-पानी रोकने के कार्य में तेजी के निर्देश
गांव जोगेवाला में सेमनाला टूटने की सूचना पर उपायुक्त अनीश यादव ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा जेसीबी, ट्रैक्टर व अन्य संसाधनों के अलावा मजदूरों द्वारा सेमनाला की मरम्मत का कार्य जारी है। अब स्थिति नियंत्रण में है।
जल्द ही पानी के बहाव को रोक लिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ एसडीएम डबवाली राजेश पूनिया, एसडीएम ऐलनाबाद शंभू राठी, अधीक्षक अभियंता आत्मा राम भांभू, कार्यकारी अभियंता नरेश कुमार, एसडीओ संदीप कुमार व सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

उपायुक्त अनीश यादव के साथ मौके पर जाकर मुआयना किया है और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए है। साथ ही जेसीबी की मदद से बांध को मजबूत करने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर खराब फसल के मुआवजे की मांग व ढाणियों में पानी घुसने की वजह से हुए नुकसान के आंकलन को लेकर स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएगी। मुआवजे को लेकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बांध को मजबूत कर दिया जाएगा।
राजेश पूनिया, एसडीएम, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed