{"_id":"652ecc73f4b3b4c1990bc266","slug":"50-thousand-rupees-taken-out-from-the-pocket-of-the-farmer-who-came-to-the-bank-to-fill-his-kcc-limit-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-8307-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बैंक में केसीसी लिमिट भरने आए किसान की जेब से निकाले 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बैंक में केसीसी लिमिट भरने आए किसान की जेब से निकाले 50 हजार रुपये
Tue, 17 Oct 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। पंजाब नेशनल बैंक में केसीसी लिमिट भरने के लिए आए एक किसान की जेब से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव फतेहपुरिया निवासी राजाराम का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है और उसकी केसीसी लिमिट बनी हुई है। मंगलवार को राजा राम केसीसी लिमिट के 1 लाख 13 हजार रुपये जमा करवाने के लिए बैंक में आया था। केसीसी लिमिट जमा करवाने के लिए राजा राम ने फार्म भरा। जब कैश जमा करवाने के लिए काउंटर पर गया और पैसे निकाले तो जेब में 50 हजार रुपये कम मिले। बैंक में राजाराम के साथ एक युवक खड़ा था। राजाराम ने उस युवक पर नकदी निकालने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी में युवक किसान की जेब से रुपये निकालते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस इस युवक की पहचान कर रही है।