फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   50 fugitives arrested in various cases in two months

Sirsa News: दो माह में विभिन्न मामलों में 50 भगोड़े काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
50 fugitives arrested in various cases in two months
सिरसा। पुलिस ने पिछले दो माह में 65 अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार किए गए 94 लोगों के कब्जा से 276 किलो 541 ग्राम डोडा व चूरापोस्त जबकि 1,429 ग्राम 168 मिलीग्राम हेरोइन, 1,770 प्रतिबंधित गोलियां व दो किलो 220 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस की ओर से बीते जनवरी व फरवरी माह के दौरान शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस अवधि के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 53 अभियोगों में गिरफ्तार किए गए 52 लोगों के कब्जा से 2,519 बोतल देसी शराब, 158 बोतल अवैध शराब, 1,545 लीटर लाहन व एक चलती भट्टी बरामद की है। इसी प्रकार बीते जनवरी व फरवरी माह के दौरान अवैध असला धारकों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत 16 लोगों को काबू कर उनके कब्जा से 8 अवैध पिस्तौल व रिवाल्वर और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


जिला पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर जुआ व सट्टा खाईवाली करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत बीते दो माह के दौरान 19 अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार किए गए 56 लोगों के कब्जा से करीब 6 लाख 8 हजार 650 रुपये की जुआ व सट्टा राशि बरामद की गई। जिला पुलिस ने बीते दो माह के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस की ओर से 50 भगौड़ों को काबू कर संबंधित अदालतों में पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए 50 भगोड़ों में 6 मोस्ट वांटेड ईनामी बदमाश भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा है कि नशा तस्करों व गैर कानूनी धंधा करने वालों का सिरसा पुलिस की नजरों से अब बच पाना मुश्किल है। नशे के सौदागर या तो नशा बेचना छोड़ दें या सिरसा जिला छोड़ दें वरना किसी भी सूरत में नशा के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed