{"_id":"669581eeb27f8a28480c5ed4","slug":"5-women-arrested-from-jamal-along-with-2030-kg-of-poppy-seeds-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-122716-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जमाल से 20.30 किलो चूरापोस्त सहित 5 महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जमाल से 20.30 किलो चूरापोस्त सहित 5 महिलाएं गिरफ्तार
Tue, 16 Jul 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने गांव जमाल क्षेत्र से पांच महिलाओं को काबू कर उनके कब्जे से 20 किलो 300 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है।
नाथूसरी चोपटा के थाना प्रभारी राजाराम ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान मनजीत कौर निवासी मोगा पंजाब, सविंदर कौर निवासी पतिकलां बठिंडा, सुखविंद्र कौर निवासी भैणी महाराज बठिंडा, कुलविंदर कौर निवासी भलाईयाणा मुक्तसर पंजाब और सुखविंदर निवासी पतीकलां बठिंडा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि नाथूसरी चोपटा थाने की एक पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान गांव जमाल क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान प्लास्टिक के कट्टे लेकर आतीं पांच महिलाएं दिखीं। पुलिस की गाड़ी को देखकर महिलाओं ने बचने का प्रयास किया तो शक के आधार पर पुलिस ने इन महिलाओं की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 20 किलो 300 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने इन सभी महिलाओं के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।