फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5 government departments including police department declared defaulters, electricity connection will be cut soon if bill is not paid

पुलिस डिपार्टमेंट सहित 5 सरकारी विभाग डिफाल्टर घोषित, बिल नहीं भरा तो जल्द कटेगा बिजली कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
5 government departments including police department declared defaulters, electricity connection will be cut soon if bill is not paid
सिरसा। बिजली का बिल बकाया होने पर निगम द्वारा पुलिस डिपार्टमेंट सहित 5 सरकारी विभागों को नोटिस जारी किया गया हैं। जिसमें जल्द से जल्द बकाया बिल भरने के लिए कहा गया हैं। अगर विभागों द्वारा बिल नहीं भरा जाता है तो निर्धारित समय के बाद उनके बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित थानों का साढ़े 5 लाख रुपये का बिल बकाया है। जिसके कारण कार्यालय को डिफाल्टर घोषित कर नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा निगम ने 5 अन्य सरकारी विभागों को भी नोटिस जारी किए हैं। बिजली निगम द्वारा बिल न भरने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। जिसमें डिफाल्टर उपभोक्ताओं को सर्च किया जा रहा है। जिसके बाद इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बकाया बिल लघु सचिवालय का
शहर में लघु सचिवालय में करीब सभी प्रशासनिक अधिकारी बैठते हैं। इन सभी कार्यालयों का करीब 93 लाख रुपये का बिल बकाया है। लघु सचिवालय को बिजली निगम द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर लघु सचिवालय समय पर बिल नहीं भरता है तो सभी कार्यालयों के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जिसके चलते हो सकता है कि सभी सरकारी कार्य बाधित हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से है डिफाल्टरों के बकाया राशि
- लघु सचिवालय- 93 लाख रुपये
- ट्रैफिक पार्क- 72 लाख रुपये
- होर्टी कल्चर- 80 लाख रुपये
- बीएंडआर पीडब्ल्यूडी - 3.50 लाख रुपये
- रोडवेज- 4.50 लाख रुपये
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय - 5 लाख रुपये
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित 5 सरकारी कार्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। अगर निर्धारित समय में इन विभागों द्वारा बिल नहीं भरे जाते तो इनके बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इन सभी विभागों से बिजली निगम को लाखों रुपये का बिजली का बिल बकाया है।
-मोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed