{"_id":"6a5e75043f03ef7c9c0be12b","slug":"5-arrested-in-ashok-murder-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161808-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: छतरियां हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: छतरियां हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार
Tue, 21 Jul 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
अन्य की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव छतरियां में 12 जुलाई को अशोक की हत्या के मामले में बड़ागुढ़ा पुलिस ने पांच आरोपियों साहब राम, संजय, यशपाल उर्फ काकू, विनय उर्फ सोनू व संदीप उर्फ दीपू निवासी छतरियांको गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने 17 नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया की छतरियां निवासी अशोक कुमार की हत्या के संबंध में उसके भाई मुकेश कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
शिकायत के अनुसार, घटना वाले दिन अशोक कुमार, उसका भाई मुकेश और उनका चाचा खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
जान बचाने के लिए मुकेश और उसका चाचा वहां से निकल गए जबकि हमलावरों ने अशोक को पकड़ लिया और लाठियों व लोहे के पाइपों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान अस्पताल में अशोक की मौत हो गई।
दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से एक हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। मुकेश कुमार का आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।
बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पांच आरोपियों साहब राम, संजय, यशपाल उर्फ काकू, विनय उर्फ सोनू व संदीप उर्फ दीपू निवासी छतरियां को गिरफ्तार कर लिया है।