फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   48 unite blood donetion in vill. ludesar

फौजियों के गांव लुदेसर में 48 यूनिट रक्तदान

Fri, 24 Jul 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
48 unite blood donetion in vill. ludesar
सरपंच योगेश गाट व डॉ. अश्विनी शर्मा रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुए। - फोटो : Sirsa
फौजियों के गांव के नाम से मशहूर लुदेसर में शहीद भगत सिंह युवा क्लब लुदेसर ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी व अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। कोरोना काल में 48 युवाओं ने रक्तदान कर देश सेवा की मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसायटी के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अश्विनी शर्मा ने किया। इस मौके पर सीएससी चोपटा प्रभारी पीयूष शर्मा भी थे।
विज्ञापन

डॉ. अश्विनी शर्मा ने कहा कि रक्तदान सेवा में लुदेसर गांव के युवा क्लब ने तीन महीने पहले 61 यूनिट रक्त ब्लड बैंक को मुहैया करवाया था। इसलिए क्लब व युवाओं के योगदान अमूल्य है। गांव की सरपंच योगेश गाट ने शहीद भगत सिंह युवा क्लब लुदेसर व रेडक्रॉस सोसाइटी का आभार जताया। शहीद भगत सिंह युवा क्लब के सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि यह दूसरा ब्लड डोनेशन कैंप है, जिसमें गांव के युवाओं का भरपूर सहयोग रहा है। इस कैंप में रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम द्वारा 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सचिव लाल बहादुर ने बताया कि जिले के सभी समाज सेवकों ने वीबीडी मिशन 2020 सिरसा साझा मंच बनाया है। इसमें जनवरी से लेकर अब तक समाजसेवी जुड़ी टीमों ने ब्लड बैंक के आग्रह पर रक्तदान शिविर लगाकर जरूरत अनुसार रक्त की पूर्ति की है।
विज्ञापन

गांव के फौजियों ने दूसरे विश्वयुद्ध में भी लिया था भाग : सरपंच
गांव की सरपंच योगेश कुमारी गाट ने कहा कि गांव में युवाओं का सामाजिक कार्य देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। दूसरे विश्व युद्ध में गांव के फौजियों ने भाग लिया था। उसमें गांव के हर घर से एक फौजी अवश्य था, उसके बाद भारत-चीन युद्ध और भारत-पाक युद्ध में भी गांव के जवानों ने अपना योगदान दिया। जरूरत पड़ने पर आगे भी रक्तदान करने से युवा पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान सेवा सबसे बड़ी नारायण सेवा : सुनील कुमार
शहीद भगत सिंह युवा क्लब के सदस्य सुनील कुमार ने कहा कि रक्तदान सेवा सबसे बड़ी नारायण सेवा है। इससे हम हर किसी का जीवन बचाते हैं और हमेशा हमें खुद जागरूक होकर व दूसरों को आगे जागरूकता का पाठ पढ़ाकर सेवा करनी चाहिए। क्लब द्वारा दूसरा रक्तदान शिविर लगाया गया है। इसके अलावा जहां भी किसी मरीज को रक्त की जरूरत पड़ती है तो उनके द्वारा हेल्पलाइन शुरू की गई है। उस पर समाचार मिलते ही गांव के युवा तक देने पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में युवाओं ने जो सहयोग दिया है उसका हम सदा आभारी रहेंगे। इस मौके पर जगदीश शर्मा, अनिल माकड़, कुलदीप गाट, अजय साहू, राहुल मनीष, सुनील कुमार रक्त वीरों सहित चोपटा सीएससी प्रभारी डॉ. पीयूष शर्मा, एमपीएचडब्ल्यू एफ सुखदेवी बेनीवाल, पूनमचंद, शिव शंकर, गौतम मेहता ने सेवाएं दीं।

कैंप में रक्तदान करने वाले युवा।

कैंप में रक्तदान करने वाले युवा।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed