{"_id":"641b33029384c6b28c0afebf","slug":"43-accused-acquitted-in-case-of-threatening-electricity-employees-sirsa-news-c-21-1-87103-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिजली कर्मचारियों को धमकाने के मामले में 43 आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिजली कर्मचारियों को धमकाने के मामले में 43 आरोपी बरी
Wed, 22 Mar 2023 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सुखचैन 33 केवी सब स्टेशन का घेराव कर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को धमकाने व बिजली सप्लाई बाधित करने के मामले में न्यायालय ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एसडीओ सुरेंद्र नैन की शिकायत पर 10 नामजद व 100 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने 43 आरोपियों की पहचान कर उन्हें नामजद कर दिया। बुधवार को इस मामले में न्यायालय ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया।
मामले के अनुसार 4 अप्रैल 2016 को सैकड़ों लोगों ने सुखचैन स्थित 33 केवी सब स्टेशन को घेर लिया था। एसडीओ सुरेंद्र नैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि ग्रामीणों ने अंदर घुसकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और बिजली सप्लाई बाधित कर दी। ग्रामीणों ने रोड भी जाम कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इसके बाद शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।