फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   42,797 tonnes of paddy procured in the district's mandis (agricultural produce markets

Sirsa News: जिले की मंडियों में 42,797 टन धान की खरीद

Tue, 20 Oct 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 20 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
42,797 tonnes of paddy procured in the district's mandis (agricultural produce markets
 रानियां में जांच करते कमेटी सचिव व सुपरवाइजर। - फोटो : 1
सिरसा। जिले की अनाज मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 5,620 किसानों से 42,797 टन धान की खरीद की गई है। इसमें हैफेड ने 2,725 किसानों से 19,460 मीट्रिक टन, खाद्य व आपूर्ति विभाग ने 1,868 किसानों से 15,110 मीट्रिक टन और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 1,027 किसानों से 8,227 मीट्रिक टन धान खरीदा है। खरीदे गए धान में से 23,159 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है।
विज्ञापन


जिला खाद्य व आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि कालांवाली में 9,755 टन, डबवाली में 5,007, रोड़ी में 3,809, रानियां में 2,851, सिरसा में 2,670, ऐलनाबाद में 2,206 और देसूजोधा में 1,63 टन धान की खरीद हुई है। अन्य मंडियों में भी खरीद जारी है। हरवीर सिंह ने किसानों से धान सुखाकर और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार मंडियों में लाने की अपील की ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
विज्ञापन

डिंग अनाज मंडी में 30823 क्विंटल धान पहुंचा
डिंग मंडी में अब तक 30823 क्विंटल धान पहुंच चुका है। इसमें से 16078 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। वहीं, खरीदे गए धान का उठान कार्य भी सुचारु रूप से चल रहा है। अब तक 6000 क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है। मंडी में अब तक किसानों के लिए 748 गेट पास जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानियां की तीन मंडियों में 1.71 लाख क्विंटल धान की आवक
रानियां मार्केट कमेटी के अंतर्गत आने वाली रानियां, जीवन नगर और बणी अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। तीनों मंडियों में अब तक कुल 1,71,775 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है। मंडियों में खरीद, बोली और उठान की व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए मार्केट कमेटी के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

मार्केट कमेटी सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सैन ने बताया कि रानियां अनाज मंडी में अब तक 1,24,941 क्विंटल धान पहुंच चुका है। इसमें 82,397 क्विंटल बारीक धान की 1509 व 1692 किस्में और 42,544 क्विंटल परमल धान शामिल है। रानियां मंडी में हैफेड अब तक 30,664 क्विंटल परमल धान की सरकारी खरीद कर चुकी है। मंडी सुपरवाइजर ज्योति के अनुसार, किसानों को उचित भाव दिलाने और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए अधिकारी व कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed