{"_id":"676b09b9cc9baf1067059bc4","slug":"4156-students-appeared-for-foundation-level-1-examination-in-the-district-result-will-be-released-on-20th-sirsa-news-c-128-1-sir1002-130469-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में 4156 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा, 20 को जारी होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में 4156 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा, 20 को जारी होगा परिणाम
Wed, 25 Dec 2024 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मिशन बुनियाद के वर्ष 2025 में शुरू होने वाले नए बैच को लेकर पहले चरण की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को जिले के 14 केंद्रों पर ली गई। इसमें 4156 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 745 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अब लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को घोषित किया जाएगा। उत्तीर्ण विद्यार्थी ही लेवल-2 की परीक्षा देंगे।
मिशन बुनियाद लेवल-1 के लिए 4901 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों 10 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी केंद्र पर आए। अभिभावकों ने स्कूलों के खेल ग्राउंड में बैठकर परीक्षा के खत्म होने का इंतजार किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में जाकर निरीक्षण किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इस प्रकार रही स्थिति
खंड , केंद्र, विद्यार्थी
- बडागुढ़ा, पीएमश्री राजकीय सीसे. स्कूल, 328
- बडागुढ़ा, आरोही मॉडल सीसे. स्कूल, 258
- डबवाली, राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे. डबवाली, 460
- डबवाली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरीवाला, 262
- ऐलनाबाद, राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल, 278
- ऐलनाबाद, राजकीय गर्ल्स सीसे, 190
- चोपटा, राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल, नाथूसरी चोपटा, 296
- चोपटा, राजकीय गर्ल्स सीसे. स्कूल, नाथूसरी कलां, 314
- ओढां, पीएमश्री राजकीय स्कूल, ओढां, 103
- ओढां, राजकीय माॅडल संस्कृति सीसे. स्कूल, कालांवाली, 259
- रानियां, राजकीय गर्ल्स सीसे. स्कूल, रानियां, 268
- रानियां, राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल, रानियां, 580
- सिरसा, राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल, सिरसा, 296
- सिरसा, राजकीय गर्ल्स सीसे. स्कूल, मेला ग्राउंड, 264
:::::::::::::::::::::::::::::::::
चयनित को कक्षा में ऑनलाइन दी जाएगी कोचिंग
शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद के तहत चयनित विद्यार्थियों को दो साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। विकल्प फाउंडेशन के द्वारा ऑनलाइन तैयारी करवाई जाएगी। कक्षा नौंवी और दसवीं की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थी तैयारी कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इस योजना में चयन को लेकर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों से आवेदन लिए हैं।
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::::::::::::::
वर्जन
मंगलवार को जिलेभर में बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिसमें 4156 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। लेवल - 1 में उत्तीर्ण होने के बाद ही विद्यार्थी लेवल - 2 की परीक्षा में हिस्सा ले पाएंगे। -हरीश कुमार, नोडल अधिकारी, एनएमएमएस सिरसा।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद