फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सरसों के भुगतान के आश्वासन पर किसानों ने डिंग अनाजमंडी अाैर मार्केट कमेटी कार्यालय का खोला ताला

भुगतान के आश्वासन पर किसानों ने डिंग अनाजमंडी अाैर मार्केट कमेटी कार्यालय का खोला ताला

Sat, 11 May 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सरसों के भुगतान के आश्वासन पर किसानों ने डिंग अनाजमंडी अाैर मार्केट कमेटी  कार्यालय का खोला ताला
सिरसा। सरसों का भुगतान ना होने से नाराज ताजिया गांव के किसानों ने शुक्रवार को डिंग अनाज मंडी और मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। कर्जा निपटारा कमेटी के अध्यक्ष एंव किसान नेता करण चाडीवाल व रामदत्त पूनिया की अध्यक्षता में किसान धरने पर बैठ गए। धरना सुबह 11 बजे शुरू हुआ और करीब चार घंटे तक चला। इसकी सूचना पाकर मार्केट कमेटी के अधिकारी और जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। किसानों को उनकी बिकी हुई सरसों का भुगतान मंगलवार तक कर देने का आश्वासन देकर दोपहर तीन बजे ताला खुलवाया।
विज्ञापन

किसान नेता करण चाडीवाल ने बताया कि ताजिया के करीब 200 किसानों ने 22 अप्रैल को अपनी सरसों डिंग की अनाजमंडी में बेची थी। आज तक उनकी सरसों का भुगतान नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह इस मामले को लेकर किसानों ने डिंग की मार्केट कमेटी में पहुंचकर अधिकारियों से इस संबंध में बात की। लेकिन अधिकारियों ने किसानों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके चलते किसानों ने 11 बजे अनाजमंडी को ताला लगाकर उसके गेट के सामने धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद किसानों ने मार्केट कमेटी के गेट पर भी तालाबंदी कर दी और प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना पाकर मार्केट कमेटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे व किसानों को मंगलवार तक भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया। करीब तीन बजे किसानों ने ताला खोलकर धरने को समाप्त कर दिया। इस मौके पर करण चाडीवाल, रामदत्त पूनिया, सुधीर कूकणा, राजेंद्र खीचड़, राजेंद्र नेहरा सहित ताजिया गांव के कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

कोट्स
सरसों की खरीद की पेमेंट खरीद एजेंसियों ने करनी थी। खरीद एजेंसियों ने आश्वासन दिया है कि वे सोमवार तक पेमेंट करवा देंगे।
मनोज दहिया, सचिव मार्केट कमेटी डिंग।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed