{"_id":"5ccb2ebebdec220770316054","slug":"41556819646-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा से समर्थन मांगने वालों का होगा बहिष्कार: जत्थेदार दादूवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा से समर्थन मांगने वालों का होगा बहिष्कार: जत्थेदार दादूवाल
विज्ञापन
सिरसा। सरबत खालसा की तरफ से तख्त श्रीदमदमा साहिब के नियुक्ति किए गए जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने दसवीं पातशाही गुरुद्वारा में कहा कि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें गुरमीत राम रहीम की तुलना गुरु गोबिंद सिंह से व हनीप्रीत की तुलना गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादे से की जा रही है।
यह निंदनीय है और इससे समूची सिख संगत की भावनाएं आहत हुई हैं। एक प्रश्न के जवाब में जत्थेदार दादूवाल ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा में वोट मांगने वाले राजनेताओं को खुद पर शर्म आनी चाहिए। डेरा सच्चा सौदा में राजनेताओं को समर्थन जैसी गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। उन्होंने डेरा पर गंभीर आरोप लगाए।
दादूवाल ने राजनेताओं को चेतावनी दी कि जो भी राजनेता डेरा सच्चा सौदा में समर्थन लेने जाएगा, उसका संपूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। डेरा प्रेमियों को डेरा प्रमुख के बहकावे में आने की बजाए स्वतंत्र रूप से अच्छे प्रत्याशी का चयन कर वोट डालना चाहिए अन्यथा नोटा दबा देना चाहिए। जत्थेदार दादूवाल ने यह भी कहा कि समूची सिख संगत पूरी तरह से स्वतंत्र है। सिख समाज ने किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं दिया है और सिख जिसे चाहे उसे वोट करें वह पूरी तरह से स्वतंत्र है। उन्होंने सिख संगत व इंसाफ पसंद सहित सभी धर्मों के लोगों से अपील की है कि डेरा सच्चा सौदा में जाकर वोट मांगने वाले किसी भी प्रत्याशी को 12 मई को हरियाणा प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट न दें। इस मौके पर जत्थेदार दादूवाल के साथ जगमीत सिंह बराड़, खड़क सिंह कुलरिया, गुरसेवक सिंह तख्तपुरा, मक्खन सिंह मलवाला, सुखपाल सिंह जीवनसिंह वाला, बलविंद्र सिंह मास्टर, जसप्रीत सिंह बैनीवाल, प्रकाश सिंह साहुवाला, रणधीर सिंह दकोहा, प्रबंधक शेर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
डेरा में मानवता भलाई के काम होते हैं : राम सिंह
वहीं इस संबंध में डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग के चेयरमैन रामसिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा एवं प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर बलजीत सिंह दादूवाल द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। डेरा में मानवता भलाई के काम होते हैं। हमने किसी राजनेता को डेरे में समर्थन के लिए नहीं बुलाया है। सभी श्रद्धा भाव से यहां आते हैं। गुरु गोबिंद से तुलना वाली वीडियो की हम भी निंदा करते हैं। लिहाजा लगाए गए तमाम आरोप गलत व झूठे हैं।