फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी

Thu, 07 Feb 2019 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सिरसा के नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारी तीसरे दिन वीरवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर मामूली असर रहा।

इस मौके पर जिला प्रधान कुंदन गावड़िया ने कहा अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगर एनएचएम कर्मचारियों की एकता इसी प्रकार जारी रही तो वो दिन दूर नहीं जब सरकार को इन कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारी मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक जनवरी 2018 से एनएचएम सेवा नियम लागू किए थे। जिसके तहत कर्मचारियों को पे-स्केल के तहत वेतन निर्धारित किए गए थे। परंतु अधिकारियों के मनमाने रवैये के चलते कर्मचारियों को पिछले 8 माह से वेतन भी प्रदान नहीं किया जा रहा है। एनएचएम कर्मचारी पिछले 20 सालों से लगातार अपनी सेवा स्वास्थ्य विभाग में जनहित को प्रदान कर रहे हैं। जिसके कारण लगभग कर्मचारी ओवर एज हो गए हैं। जिससे वे किसी अन्य नौकरी के लिए भी अप्लाई नहीं कर सकते। इस मौके पर डा. अतुल गिजवानी, अंशु मुंजाल, कमल कक्कड़, अनिल मलिक, सुरेंद्र बैनीवाल, कविंद्र अरोड़ा, डॉ. राजप्रीत बराड़, सीमा रानी, कविता रानी, माही, सुमन, पूनम सहित समस्त महिला कर्मचारी व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


ये हैं मांगें:
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सेवा नियम में संशोधन।
7वें वेतनमान की सिफारिशें लागू करना।
स्थायी सेवा सुरक्षा प्रदान करना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed