{"_id":"5c192f4dbdec2256e821e16d","slug":"41545154381-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन व पुलिस बल की मौजूदगी में हुई अमृतसर कलां पंचायती जमीन की पेमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन व पुलिस बल की मौजूदगी में हुई अमृतसर कलां पंचायती जमीन की पेमाइश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद । मंगलवार को गांव अमृतसर कलां, अमृतसर खुर्द व अमृतसर नया की सांझी पंचायती जमीन की पैमाइश प्रशासन व पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। जिसके बाद कई वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे को भी छुड़वाया गया है। बता दें कि पंचायत द्वारा जमीन की पैमाइश के लिए अर्जी लगाई गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय एसडीएम अमित गुलिया ने पुलिस बल के साथ पैमाइश करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद उक्त कार्रवाई की गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर खुर्द सरपंच बलविंदर सिंह कोमा, गुरभेज सिंह रंधावा, अमोलक रंधावा ने बताया कि ऐलनाबाद जीवन नगर रोड के साथ अनुपम पब्लिक स्कूल के पीछे अमृतसर कलां, अमृतसर खुर्द व अमृतसर नया की लगभग 21 एकड़ पंचायती भूमि है। इसमें से कुछ भूमि पर गरीबों के प्लाट काटे गए। कुछ भूमि पर जोहड़ है जबकि बची हुई भूमि पर खेती होती है जिसे प्रत्येक वर्ष ठेके पर दिया जाता है। यह भूमि चारों ओर से काफी कम हो चुकी थी। क्योंकि इस भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। पंचायत ने अर्जी लगा कर प्रशासन से उक्त जमीन की पैमाइश करने की गुजारिश की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को प्रशासन व पुलिस बल की मौजूदगी में निशानदेही की गई है।
एक घंटे तक रुकी रही पैमाइश की कार्रवाई
सुबह जैसे ही निशानदेही शुरू हुई तो दूसरे पक्ष ने कुछ कागज दिखाते हुए पैमाइश को रुकवा दिया। करीब एक घंटे तक पैमाइश की कार्यवाही रुकी रही। दोनों पक्ष मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने अपनी-अपनी बात रखते रहे। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। आखिरकार पंचायत ने ऐलनाबाद कोर्ट से वकील बुलाकर अपना पक्ष अधिकारियों के समक्ष रखा। जिसके बाद उक्त कार्रवाई को पूरा किया गया।
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर की पैमाइश
प्रशासन द्वारा भेजे गए अधिकारियों ने अपनी बात रखते हुए बताया कि पंचायत की एप्लीकेशन के बाद एसडीएम ऐलनाबाद में पैमाइश के आदेश दिए थे। आदेशानुसार पैमाइश की कार्रवाई को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही पैमाइश रिपोर्ट तैयार कर पंचायत को सौंप दी जाएगी। पंचायती जमीन के चारों ओर भूमि निकली है, जिस पर पक्के निशान लगा दिए गए हैं।