फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पेयजल सप्लाई न मिलने पर वार्ड 15 के लोगों ने नोहर रोड जाम कर किया हंगामा

पेयजल सप्लाई न मिलने पर वार्ड 15 के लोगों ने नोहर रोड जाम कर किया हंगामा

Thu, 20 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई न मिलने पर वार्ड 15 के लोगों ने नोहर रोड जाम कर किया हंगामा
पेयजल सप्लाई न होने से खफा वार्ड 15 के लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

ऐलनाबाद। स्थानीय वार्ड नंबर 15 के निवासियों ने लगातार 7 दिनों से पेयजल सप्लाई न होने के कारण बुधवार की सुबह नोहर रोड जाम कर हंगामा किया। बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं पार्षद रमेश कुमार के नेतृत्व में खाली बर्तन व मटके लेकर तपती धूप में रोड के बीचों बीच आकर बैठ गए। गुस्साए लोग जन स्वास्थ्य विभाग जेई सुरेंद्र भाटिया से बोले, कि हम लोग यहां पर बिना खाना खाए और पानी पिए बिना बैठे हैं और आप लोग एसी का मजा ले रहे हो और हमारी शिकायत भी नहीं सुन रहे। आखिरकार अधिकारियों द्वारा शाम 8 बजे सप्लाई देने के लिखित आश्वासन के बाद दोपहर 1 बजे उन्होंने जाम को खोला। उधर पार्षद रमेश कुमार ने चेतावनी दी है कि तय समय में व्यवस्था सुचारु न की गई तो वह भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
पार्षद रमेश कुमार, लीलूराम, भोला राम, भूरा राम, रिटायर्ड तहसीलदार स्वार्थ राय , सोनू, लक्ष्मी, कांता, सोनिया, बिमला, इंद्रा देवी, बाली देवी ने बताया कि पिछले 20 दिनों से वे लोग बेहद परेशान हैं। उन्हें न तो पीने का पानी मिल रहा है और न ही सीवरेज व्यवस्था सुचारु चल रही है। इसका कारण है कि नोहर रोड़ अंडरपास से लेकर किशनपुरा गांव तक फोर लाइन सड़क का निर्माण चल रहा है। ऐसे में बार-बार भारी मशीनों के चलने के कारण पानी व सीवरेज लाईन टूट जाती है, जिससे उन्हें बेहद परेशानी आ रही है । उन्होंने बताया कि सारी गलती ठेकेदार की है, नई सड़क से पहले नये सिरे से पानी सप्लाई व सीवरेज पाइप डाली जानी थी। मगर उसने अधिकारियों से मिलकर पुरानी लाइन के ऊपर ही कार्य शुरू कर दिया। उन्हें यह बात तब पता चली, जब उन्होंने टेंडर की कॉपी विभाग से प्राप्त की। उधर जब ठेकेदार को कहते हैं तो व बदतमीजी से बात करता है। अधिकारियों से शिकायत करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती। जन स्वास्थ्य विभाग कहता हैं यह काम बीएंडआर करेगा। जबकि बीएंडआर कहता हैं जन स्वास्थ्य विभाग करेगा। यही कारण है कि उन्हें मजबूर होकर रोड़ जाम करना पड़ा है ।
विज्ञापन

अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी:
सुबह 9 बजे से रोड पर बैठे लोगों से बातचीत करने के लिए जैसे ही 11 बजे जन स्वास्थ्य विभाग के जेई सुरेंद्र भाटिया पहुंचे, गुस्साए पुरुषों व महिलाओं ने उनकी एक न सुनी। अपनी परेशानी बताते हुए वे बोले कि उनके घरों में 4 दिन से पानी नहीं पहुंचा है। न तो पीने के लिए पानी है और न ही नहाने के लिए। आपके घर एक दिन पानी न पहुंचे तो आपको पता चले। बच्चे, बुजुर्ग व पालतू पशु प्यास से व्याकुल हो रहे हैं। उनका जीवन बिल्कुल नरक बनकर रह गया है। बेहद तीखी बहस के बीच हाथा-पाई की भी कोशिश हुई। मगर वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 8 बजे की लिखित सप्लाई पर माने वार्डवासी:
मामला बिगड़ता देख बीएंडआर अधिकारियों को बुलाया गया। करीब साढ़े बारह बजे बीएंडआर एसडीओ रामफल, जेई अरूण कुमार व एसडीएम रीडर तेजप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बैठकर बातचीत के लिए मनाया व कुछ लोगों को साथ लेकर बातचीत की । काफी समझाने के बाद अधिकारियों के शाम आठ बजे तक सप्लाई चालू करने के लिखित आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम खोला।

कोट्स:
बार-बार पाईप लाईन टूटने से समस्या आ रही है । उधर कर्मचारियों की हड़ताल भी चल रही है। गुरूवार को नए सिरे से अलग पाईप लाईन डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आने वाले समय में कोई समस्या नहीं आएगी।
-जतिंद्र हुड्डा, एसई जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed