फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीआईआई के मंच पर पिछड़े जिलों का पक्ष रखेंगी निताशा

सीआईआई के मंच पर पिछड़े जिलों का पक्ष रखेंगी निताशा

Sat, 07 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सीआईआई के मंच पर पिछड़े जिलों का पक्ष रखेंगी निताशा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा के अंतिम छोर पर राजस्थान की सीमा से सटे गांव खारी सुरेरां की रहने वाली पंचायत समिति की सदस्य निताशा राकेश सिहाग का चयन सीआईआई के वार्षिक सत्र में बतौर वक्ता हुआ है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले इस सत्र में निताशा ‘भारत के पिछड़े जिलों में बदलाव’ विषय पर अपना वक्तव्य रखेंगी।
उक्त विषय पर आयोजित उक्त सत्र नौ अप्रैल को होगा, जिसमें टाटा संस की स्वतंत्र निदेशक ईरीना वित्तल अध्यक्षता करेंगी। वहीं, निताशा के साथ नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत व अपोलो हॉस्पिटल्स के संस्थापक चेयरमैन डॉ. प्रताप सी रेड्डी भी अपने विचार रखेंगे। इनके अलावा सीआईआई के इसी मंच से केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री राजकुमार सिंह, केंद्रीय शहरी राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के निदेशक डॉ. मंगु सिंह, वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक शिशिर प्रियदर्शी, उद्योगपति राकेश भारती मित्तल, सोभना कामिनी, उदय कोटेक, एक्सिस बैंक की निदेशक शिखा शर्मा, हीरो मोटर ग्रुप के निदेशक चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल, जेट एयरलाइंस के निदेशक राजन नवानी, महिंद्रा होलीडे से अरुण नंदा, न्यू पावर की चेयरपर्सन सुमन सिन्हा, मेक माई ट्रिप के सीईओ दीपक कालड़ा, एशियन पेंट्स के जालाज दानी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंधित नेताओं में सांसद मिनाक्षी लेखी, संजय झा, नलिनी कोहली, सांसद गौरव गोगोई, पूर्व मंत्री मनीष तिवाड़ी, सांसद बिजयंत पांडे के अलावा पत्रकारिता जगत से शेखर गुप्ता, निक गोविंग और बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस सहित अनेक हस्तियां अलग-अलग विषयों पर अपने विचार सांझा करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सीआईआई उद्योग जगत से जुड़ी विश्व विख्यात संस्था है जिसका इस बार के वार्षिक सत्र का केंद्र विषय ‘नवभारत के निर्माण में जिम्मेदारी और चुनौतियां’ रखा गया है। महत्वपूर्ण बात है कि सीआईआई के इस वार्षिक सत्र में देशभर के सभी वक्ताओं में हरियाणा से निताशा एकमात्र वक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि साधारण परिवार की निताशा ने इससे पहले पिछले दिनों ही मुंबई में आयोजित वूमेंस फॉर्म में अनेक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय हस्तियों के साथ मंच सांझा करके महिलाओं की आवाज बुलंद की थी। निताशा अपने परिवार की पहली सदस्य हैं जिन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। उनकी कार्यशैली व मेहनत को देखते हुए ही निताशा को भाजपा ने सिरसा जिला में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष और जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य का दायित्व भी सौंप रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed