फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कोहरे के चलते देरी से पहुंच रही हैं ट्रेने

कोहरे के चलते देरी से पहुंच रही हैं ट्रेने

Sat, 06 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के चलते देरी से पहुंच रही हैं ट्रेने
कालांवाली। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से जहां जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार और पटरियों पर रेल गाड़ियों की रफ्तार भी कम हुई है। शुक्रवार को कोहरे के चलते किसान एक्सप्रेस करीब पंाच घंटे लेट होेने के अलावा कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंची। इसके चलते खासकर दैनिक यात्रियों और रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कोहरे के असर के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को रेलगाड़ियों के समय के बारे में अपडेट करने के साथ-साथ पूछताछ केंद्र पर आने वाले यात्रियों को अब मोबाइल नेट पर भी रेल का स्टेटस देखने की सलाह दी जाने लगी है। इससे लोग रेलगाड़ी के बारे में घर से जानकारी लेकर निकल सकते हैं। इससे उन्हें प्लेटफार्म पर सर्द हवा के बीच रेल का इंतजार करके परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोहरे के चलते शुक्रवार को श्री गंगानगर से रेवाड़ी को जाने वाली रेलगाड़ी अपने निर्धारित समय 5:12 बजे से करीब आधा घंटा, हिसार से जींद जानेे वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 7:39 बजे से करीब 35 मिनट, किसान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 7:40 बजे से करीब पांच घंटे देरी के साथ 12:40 बजे कालांवाली पहुंची। इसके अलावा रेवाड़ी से फाजिल्का जाने वाली पैसेंजर गाड़ी अपने निर्धारित समय 10:59 बजे से करीब एक घंटा देरी और रेवाड़ी से बठिंडा को जाने वाली पैसेंजर गाड़ी अपने निर्धारित समय 3 बजकर 14 मिनट से करीब डेढ़ घंटा देरी के साथ चार बजकर 45 मिनट पर कालंावाली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिस दौरान रेल यात्री काला, विक्की बांसल, बब्बू सिंह, विजय, हरलाभ सिंह, हरदीप सिंह, अमित, डॉ. राजेंद्र ने बताया कि कोहरे की बजह से ट्रेनें लेट होने के कारण उन्हें कड़ाके की ठंड में घंटों प्लेट फार्म पर बैठकर रेलगाड़ी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

साइट से जानें रेलगाड़ियों की स्थिति
कालांवाली स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घने कोहरे की मार सबसे ज्यादा ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ती है। क्योंकि कोहरे के चलते रेलवे ट्रैक दिखना बंद हो जाते हैं जिससे या तो ट्रेन को रोकना पड़ता है या फिर उसे दुर्घटना की आशंकाओं से बचाने के लिए बेहद धीमा चलाना होता है। इसका सीधा सा असर ये होता है कि ट्रेन लेट होती हैं। इस दौरान लोगों को कुछ हाईटेक होना भी जरूरी है। भारतीय रेलवे की सबसे मशहूर साइट है जहां आपको अपनी ट्रेन से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां आसानी से मिल जाती हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ट्रेन रनिंग इन्फॉर्मेशन से मिलता है। इसके अलावा इस साइट पर आपको ट्रेन में रिजर्वेशन कराने के लिए किस क्लास में कितनी सीटें खाली है यह भी पता चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के चलते देरी से पहुंच रही हैं ट्रेने
यात्री हुए परेशान,
साइट से जानें रेलगाड़ियों की स्थिति:स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed