फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   41 out of 65 samples of water failed, fear of bacteria including teeth, stomach and other serious diseases

पानी के 65 में से 41 सैंपल फेल, बैक्टीरिया से दांत, पेट सहित अन्य गंभीर बीमारियों का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
41 out of 65 samples of water failed, fear of bacteria including teeth, stomach and other serious diseases
पानी के सैंपल एकत्र करते हुए व जांच करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी । - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अगस्त में लिए गए पानी के करीब 75 फीसदी सैंपल फेल पाए हैं। इन सैंपलों में कॉलिफार्म बैक्टीरिया पाया गया है। इसके कारण लोगों के पेट, दांत सहित अन्य कई तरह की गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। जिले में अभी भी डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की गुणवत्ता जांच करने के लिए जिलेभर से सैंपल एकत्र किए जाते हैं। अगस्त में स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर से 65 सैंपल एकत्र किए गए थे। इनमें से 41 सैंपल फेल पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जन स्वास्थ्य विभाग को भी भेजी है और पानी की जांच की गुणवत्ता में सुधार करने के भी आदेश दिए हैं। अभी जिले में डायरिया और उल्टी से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों से लिए सैंपल भी फेल
स्वास्थ्य विभाग ने आईटीआई, पॉलिटेक्निक, नागरिक अस्पताल सहित अन्य कई सरकारी कार्यालयों से सैंपल लिए गए थे। इनके सैंपल फेल पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के अलग-अलग स्थानों से कुल 65 सैंपल लिए थे। इसमें से केवल 24 सैंपल ही पास पाए गए हैं और जबकि 41 सैंपल फेल पाए गए है। इसके बाद विभाग ने कार्यालयों को भी नोटिस देकर उन्हें पानी स्वच्छ करने की हिदायत दी है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीएचसी से लिए गए थे सैंपल
स्थान कुल सैंपल सही मिले फेल मिले
सिरसा 05 01 04
नाथूसरी चोपटा 06 01 05
जोतावाली 01 01 00
चौटाला 01 00 01
बडागुढ़ा 03 00 03
डबवाली 03 01 02
देसूजोधा 04 02 02
ऐलनाबाद 05 03 02
भंगू 02 00 02
रानियां 03 00 03
कालांवाली 01 00 01
डिंग 06 04 02
जमाल 08 04 04
पनिहारी 03 00 03
गोरीवाला 02 02 00
अगस्त में जिले के अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए गए थे। इनमें से काफी सैंपल फेल पाए गए हैं। पानी में कॉलिफार्म बैक्टीरिया पाया गया है। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है।
- डॉ. संजय, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed