{"_id":"6588670da25d1b3b87065a19","slug":"400-principals-from-across-the-country-participated-in-the-pension-to-profession-program-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-12363-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पेंशन टू प्रोफेशन कार्यक्रम में पहुंचे देशभर से 400 प्रिंसिपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पेंशन टू प्रोफेशन कार्यक्रम में पहुंचे देशभर से 400 प्रिंसिपल
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित होते शिक्षाविद।
ओढां। माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ां में निजी स्कूल एसोसिएशन तथा नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल अलाइंस के तत्वावधान में पेंशन टू प्रोफेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माता हरकी देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद की अध्यक्षता में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से करीब 400 प्रिंसिपल पहुंचे।
जिला परिषद चेयरमैन कर्ण चौटाला व निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा मुख्य रूप से शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित से की। निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद व संस्थान सचिव मंदर सिंह सरां ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम को 2 सत्रों में विभाजित किया गया। वहीं इस दौरान कर्ण चौटाला ने माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय में कॉमर्स फाउंडेशन लैब का उद्घाटन भी किया।चौटाला ने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सोच रही है कि ग्रामीण क्षेत्र में छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। इसी तर्ज पर संस्थान आज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है। निदेशक कुलदीप कौर आनंद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी विद्यालयों के प्राचार्या को एक मंच पर लाकर उन्हें अवगत करवाना है कि किस प्रकार न्यू एजुकेशन पॉलिसी आने वाले समय में कारगर सिद्ध होगी। इसके साथ-साथ किस प्रकार अध्यापकों को शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़कर शिक्षा नीति हेतु तैयार किया जाए। इस कार्यक्रम में मानसिक तनाव एवं अवसाद की वजह से बच्चे आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते है मुद्दे पर भी गहरा चिंतन किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
बेटी पढ़ाओ, बेटी को शोषण से बचाओ एनजीओ ने रखे अपने विचार
वहीं इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी को शोषण से बचाओ नामक मुहिम चलाने वाले एनजीओ एक सोच की फाउंडर अनामिका संधू, एशियन एसोसिएशन ऑफ एनएलपी के सदस्य एवं लाइफ स्किल्स कोच डॉ. अमन ग्रोवर, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक सुमित महाजन व सीबीएससी के प्रख्यात प्रशिक्षक डॉ. राकेश सचदेवा ने भी बोलते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी सत्र के ग्रुप डिस्कसन में 3 पैनल बनाए गए जिसमें पॉक्सो, मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस तथा नेशनल एजुकेशन पॉलिसी सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं दूसरे तकनीकी सत्र में कोरियोग्राफर एवं टीवी कलाकार संजीव शाद ने शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके उपप्रधान अमित मेहता, पूर्व विधायक सीताराम, जेसीडी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार डॉ. सुधांशु गुप्ता, एसोसिएशन के सभी खंडों के पदाधिकारियों के अलावा देश के कोने-कोने से विभिन्न शिक्षाविद तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अवॉर्ड से सम्मानित हुए प्राचार्य व शिक्षाविद्
कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न स्कूलों से 400 प्राचार्य तथा अन्य शिक्षाविद् पहुंचे जिन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तथा आउट स्टेंडिंग स्कूल लीडर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्राप्त करने वालों में मंडी डबवाली से हरि प्रकाश शर्मा, केहरवाला से रामजीलाल गोदारा, रानियां से भगवान दास खुराना, रतिया से तरसेम जिंदल, कालांवाली से नछत्र सिंह सरां, पंजुआना से मीनू रानी शामिल रहे। वहीं सिरसा से स्व. हरि सिंह अरोड़ा, ताजियाखेड़ा से स्व. रणवीर सिंह कूकणा, चौपटा से स्व. रविन्द्र गोदारा के परिजनों को अवॉर्ड प्रेषित किए गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसोसिएशन के जिला प्रधान पंकज सिडाना ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।