{"_id":"619a8d632bf92073f33d53c3","slug":"400-mt-manure-left-in-the-district-ipl-rack-will-be-installed-today-sirsa-news-hsr6174570106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बची 400 एमटी खाद, आज लगेगा आईपीएल का रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बची 400 एमटी खाद, आज लगेगा आईपीएल का रैक
विज्ञापन
खाद की खरीद कर लेजाते किसान।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। खाद के रैक लगने के बाद भी दुकानों पर किसानों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। किसान लाइन में लगकर बारी आने का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सोसायटियों और निजी दुकानों पर अब 400 एमटी खाद का स्टॉक पड़ा है। इसके बाद सोमवार शाम को आईपीएल का रैक लगने की उम्मीद है। जिसमें सिरसा को करीब 2500 एमटी खाद मिलेगी।
वहीं किसानों को सुविधा देने के लिए विभाग की ओर से अलग-अलग केंद्रों पर ट्रकों में खाद लोड कर पहुंचाई जा रही है। जिससे किसानों को लंबी कतार में न लगना पड़े। लेकिन इसके बाद भी किसानों की भीड़ कम नहीं हो रही। एक तरफ किसान खेत में धान की कटाई कर गेहूं की बिजाई कर रहे है और दूसरी तरफ उन्हें लाइन में लगकर दिनभर पांच बैग ही मिल पाते है। जिसके कारण किसानों को बार-बार केंद्रों के समक्ष लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं विभाग अधिकारियों के अनुसार जिले में सभी जगह पर डीएपी की खाद प्राप्त मात्रा में उपलब्ध है और सोमवार को रैक लगने के बाद किसानों की समस्या खत्म हो जाएगी।
जिले में अभी 400 एमटी खाद का स्टॉक पड़ा है। सोमवार शाम को रैक लगने के बाद 2500 एमटी खाद सोसायटियों और अन्य केंद्रों तक पहुंचेंगी। जिससे किसानेें की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन
-सुखदेव सिंह, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग सिरसा