फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4 years jail to try of rape

Sirsa News: 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दोषी को चार साल कैद

Tue, 17 Feb 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
4 years jail to try of rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दोषी सुरेंद्र कुमार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार साल कैद व 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। दोषी सुरेंद्र कुमार चौपटा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ती है। घटना की रात 17 फरवरी 2021 को सुबह करीब साढ़े चार बजे पड़ोसी सुरेंद्र कुमार उसकी चारपाई पर चुपके से आकर लेट गया। उसने उसका मुंह अपने हाथ से दबा लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने पैर से सुरेंद्र को जोरदार लात मारी और अपनी मां को तेज आवाज लगाई। मां के जागते ही सुरेंद्र वहां से भाग गया।
विज्ञापन

इसके बाद मां ने तुरंत घटना की जानकारी दी पुलिस को दी। 18 फरवरी 2021 को महिला थाना सिरसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने दोषी सुरेंद्र कुमार को चार साल कैद की सजा सुना दी। कोर्ट ने सोमवार को उसे दोषी करार दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed