फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4 wards and 12 villages of Sirsa city declared drug free

Sirsa News: सिरसा शहर के 4 वार्ड और 12 गांव नशा मुक्त घोषित

Sat, 03 Feb 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
4 wards and 12 villages of Sirsa city declared drug free
सिरसा। गांव उमेदपुरा में शुक्रवार को नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एडीजीपी हिसार मंडल श्रीकांत जाधव पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ऐलनाबाद, रानियां, चोपटा तथा डिंग थाना के अंतर्गत आने वाले 12 गांवों की पंचायत को नशा मुक्त पंचायत घोषित किया गया। साथ ही सभी पंचायतों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने कहा कि कहा कि जिले की बाकी ग्राम पंचायतें भी इन पंचायतों को अपना रोल मॉडल मानकर उनसे प्रेरित होकर अपने-अपने गांव को नशा मुक्त करने में और अधिक प्रयास करें। नशे के खिलाफ अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है, इसलिए नशा मुक्त समाज बनाने में ग्राम पंचायत व सामाजिक संस्थाओं का अहम योगदान रहता है, इसलिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है और एक गंभीर चुनौती भी है, इसलिए इसे पूरी तरह से नष्ट करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अग्रणी भूमिका निभानी होगी। युवा उज्जवल भारत का भविष्य है, इसलिए वे नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेलों में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

एडीजीपी हिसार मंडल ने कहा कि पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए है। जिसके तहत जहां नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं युवाओं तथा आमजन को विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर युवाओं तथा ग्रामीणों के बीच रस्साकशी तथा मैराथन का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर डीएसपी ऐलनाबाद अजायब सिंह, रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम, ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी : एसपी विक्रांत
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने एडीजीपी हिसार मंडल के गांव उमेदपुरा में पहुंचने पर स्वागत किया। एसपी ने जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि एडीजीपी हिसार मंडल श्रीकांत जाधव के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्कर तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उनके द्वारा नशे की काली कमाई से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित कर जब्त किया जा रहा है। जिलेभर के युवाओं को नशा से दूर रखने तथा खेलों से जोड़ने के लिए जिला पुलिस द्वारा चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें निरंतर गांवों में जाकर वहां के युवाओं के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर उन्हें नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर करीब डेढ़ सौ युवक नशा छोड़ने के लिए आगे आ चुके हैं। जिनका स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इलाज करवाया जा रहा है।

इन 12 गांवों को सिरसा के 4 वार्डों को किया नशामुक्त
एडीजीपी ने गांव मुसली, उमेदपुरा, मिठनपुरा, मैना खेड़ा, कुंथला, ढाणी बंगी, ढाणी प्रताप सिंह, दारियावाली, संगत साधा, माखोसरानी, राजपुरासानी, जसानिया को नशा मुक्त गांव घोषित किया। इसके अलावा सिरसा शहर के वार्ड 4, 5, 15 और 20 को भी नशा मुक्त घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed