फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4 story building online permission stop

Sirsa News: रिहायशी पार्किंग प्लस चार मंजिला भवनों की ऑनलाइन अनुमति पर लगी रोक

Sun, 02 Aug 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
4 story building online permission stop
शहर में बनती बहुमंजिला बिल्डिंग - फोटो : 1
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक कारणों से लिया गया निर्णय, शहर में कई आवेदन अटके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में रिहायशी क्षेत्र में पार्किंग प्लस चार मंजिला भवन निर्माण की ऑनलाइन अनुमति प्रक्रिया पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से 31 जुलाई को जारी किए पत्र के अनुसार अब बिल्डिंग प्लान और सेल्फ सर्टिफिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन अप्रूवल नहीं दी जाएगी।
विभाग ने यह निर्णय प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए लिया है। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के बाद भवन निर्माण की अनुमति लेने वाले आवेदकों को फिलहाल इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शहर की विभिन्न कॉलोनियों में रिहायशी पार्किंग प्लस चार मंजिला भवन निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे थे लेकिन नई रोक के बाद ऐसे सभी मामलों की प्रक्रिया प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य रूप से शहर की जीटीएम कॉलोनी सहित अन्य रिहायशी क्षेत्रों में कई लोगों ने भवन निर्माण की अनुमति के लिए आवेदन किया हुआ था। करीब 5 से 10 फाइलें ऐसी हैं जिनकी प्रक्रिया ऑनलाइन अनुमति के इंतजार में अटकी हुई है। अब विभाग के नए आदेशों के बाद इन आवेदनों पर आगे की कार्रवाई आगामी निर्देश मिलने के बाद ही हो सकेगी।

निर्माणकर्ताओं और भवन मालिकों में असमंजस
ऑनलाइन अनुमति पर रोक लगने से भवन निर्माण की योजना बना रहे लोगों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। कई लोगों ने नक्शे तैयार करवाने, सामग्री की व्यवस्था और निर्माण कार्य शुरू करने की योजना बना रखी थी लेकिन अनुमति प्रक्रिया रुकने से उन्हें आगे की रणनीति तय करने में परेशानी आ रही है।
शहर के लोगों का कहना है कि यदि विभाग किसी नई व्यवस्था या नियमों को लागू करने की तैयारी कर रहा है तो उसकी जानकारी समय पर जारी की जानी चाहिए ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के निर्देशों के बाद स्थानीय स्तर पर भी अधिकारियों ने प्रक्रिया को रोक दिया है।
अब सभी की नजर विभाग की ओर से जारी होने वाले अगले आदेशों पर है। नई व्यवस्था स्पष्ट होने के बाद ही रिहायशी पार्किंग प्लस चार मंजिला भवन निर्माण की अनुमति प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकेगी। फिलहाल, शहर में लंबित आवेदनों पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। आवेदकों को विभागीय दिशा-निर्देशों का इंतजार करना होगा।
लोगों में बढ़ रहा है क्रेज शहर में पार्किंग प्लस चार मंजिला भवन बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। भले ही सिरसा के अंदर व्यापारिक दृष्टि से औद्योगिक इकाइयां ज्यादा नहीं हैं। उसके बाद भी शहर में इन बहुमंजिला भवनों को बनाने का क्रेज लगातार देखने को मिल रहा है। खासतौर पर हिसार रोड, सेक्टर क्षेत्र में यह सामने आया है। कुछ भवन बन चुके हैं और कुछ बन रहे हैं।
ऑनलाइन प्रक्रिया से मिल रही थी सुविधा
रिहायशी क्षेत्रों में भवन निर्माण के लिए ऑनलाइन अनुमति व्यवस्था शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिल रही थी। आवेदक घर बैठे बिल्डिंग प्लान जमा कर सेल्फ सर्टिफिकेशन के माध्यम से अनुमति प्रक्रिया पूरी कर सकते थे। इससे कार्यालयों के चक्कर कम हुए थे। निर्माण कार्य शुरू करने में भी समय की बचत हो रही थी। हालांकि, अब विभाग ने इस व्यवस्था पर अस्थायी रोक लगा दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह रोक स्थायी नहीं है। आगामी आदेशों के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कोट्स
सरकार के आदेशों पर फिलहाल इस तरह के नक्शों पर रोक लग गई है। मुख्यालय से आगामी आदेश आने के बाद ही प्रक्रिया पुन: शुरू हो पाएगी। तब तक फाइल पेंडिंग रहेगी।
-नरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed