फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4 accused arrested with 11 stolen bikes

11 चोरीशुदा बाइकों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
4 accused arrested with 11 stolen bikes
सिरसा। सीआईए पुलिस टीम ने शहर सिरसा, सिविल लाइन व सदर के इलाके में हुई बाइक चोरी की अनेक वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिट्टू, लखविंद्र सिहं, गौरव उर्फ राजा व बंटी वासीयान चामल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि एक टीम गश्त के दौरान खैरेकां के बस अड्डा पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव चामल की तरफ से तीन लड़के बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर सिरसा की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बस अड्डे का पास नाकाबंदी कर दी। तीनों युवकों को जब रोककर बाइक का कागज मांगे तो वे नहीं दिखा सके। इस पर बाइक की जांच की गई तो वह चोरी की निकली। पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया कि उनके पास और भी चोरी के बाइकें है जो उन्होंने गौरव उर्फ राजा के खेत में बने पशुओं वाले कमरे में खड़ी की हुई हैं। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए बताई गई जगहों से 9 बाइकें और बरामद की। वहीं एक अन्य टीम शहर के सांगवान चौक पर मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि एक लड़का चोरी की बाइक लेकर अपने गांव से शहर सिरसा की तरफ उसे बेचने के लिए आ रहा है। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बंटी वासीयान चामल के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने के आदी है। इसके अलावा उसे मंहगे फोन और ब्रांडेड कपड़े पहनने व घूमने फिरने का शौक है। इन जरूरतों को पूर करने के लिए ही वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था। प्रभारी ने बताया कि बरामद किए गए बाइक शहर के डबवाली रोड, भादरा तालाब, नागरिक अस्पताल आदि क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed