{"_id":"693dab21adf72084fd0acaef","slug":"398-candidates-had-applied-but-only-279-appeared-for-the-exam-sirsa-news-c-128-1-svns1027-149393-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 398 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन, 279 ही पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 398 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन, 279 ही पहुंचे
Sat, 13 Dec 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा देते बच्चे। संवाद
कालांवाली। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) ओढ़ा में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई। यह विद्यालय खंड ओढ़ां का एकमात्र परीक्षा केंद्र था। परीक्षा में 398 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 279 अभ्यार्थी उपस्थित और 119 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्राध्यापिका सुमन फोगाटको केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक और विद्यालय प्राचार्य जगदेव सिंह गिल को केंद्र अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया।
खंड मीडिया प्रभारी मनोहर लाल खनगवाल ने बताया कि चयनित विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ां की 6वीं कक्षा की 80 सीट के लिए पात्र होंगे। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। प्राचार्य जगदेव सिंह गिल ने परीक्षार्थियों की उज्ज्वल कामना करते हुए पेन उपहार के रूप में दिया। परीक्षा के सफल आयोजन में गुरदीप सिंह बराड़, हरपाल सिंह, गगनदीप डीपीई, सुंदर सिंह, जगसीर सिंह, शारदा देवी,चंद्र पाल, खुशबू का विशेष योगदान रहा।