{"_id":"5f9073a58ebc3e91b537dba9","slug":"36-people-found-corona-positive-and-36-are-helthy-sirsa-news-rtk579449374","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 36 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 36 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 4776 हो गई है, जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 75 पहुंच गया है। वहीं 36 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को जिले में मिले संक्रमितों में रानियां गेट से दो, प्रेम नगर से एक, लघु सचिवालय से एक, सुभाष बस्ती से एक, सिविल अस्पताल से एक, नोहरिया बाजार से एक, रोड़ी बाजार से एक, गुरु नानक नगर से एक, गोशाला मोहल्ले से एक, बरनाला रोड से एक, शाह सतनाम नगर से एक, हुडा सेक्टर से एक, डबवाली से 16, कालांवाली से एक, ओढां से एक, नाथूसरी चोपटा से एक, रानियां से एक, चौटाला से एक व बड़ागुढ़ा से शामिल हैं। बता दें कि अब तक जिलेभर से 94723 लोगों के सैंपल भरे गए हैं, जिनमें से 4776 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब 393 केस एक्टिव हैं, जिनमें से 295 होम क्वारंटीन हैं और 62 अस्पताल में दाखिल।
कोट
बुधवार को आई रिपोर्ट में 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 36 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी है।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।